फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Murder Case Sakshi s post mortem report found 16 wounds on body and skull also broken

Delhi Murder Case: शरीर पर चाकू के मिले हैं 16 घाव... खोपड़ी भी टूटी पाई गई, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा

Tue, 30 May 2023 05:37 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/बुलंदशहर
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/बुलंदशहर Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 30 May 2023 05:37 AM IST
सार

वारदात उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई है। साक्षी का परिवार इसी इलाके के जेजे कॉलोनी में रहता है। साक्षी ने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की थी। पिछले कुछ महीने से वह कॉलोनी में ही अपनी सहेली के साथ रह रही थी।

विज्ञापन
Delhi Murder Case Sakshi s post mortem report found 16 wounds on body and skull also broken
साक्षी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की राजधानी में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। रविवार रात सरेराह एक दरिंदे ने चाकू से ताबड़तोड़ करीब 20 बार गोदकर किशोरी की हत्या कर दी और लोग तमाशबीन बने रहे। साक्षी (16) के सिर पर साहिल (20) ने पत्थर से भी छह बार वार किए। फिर उसे लात मारकर निकल गया। पुलिस ने उसे सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साक्षी के शरीर पर चाकू के 16 घाव मिले हैं और खोपड़ी भी टूटी पाई गई है।

विज्ञापन

वारदात उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में हुई है। साक्षी का परिवार इसी इलाके के जेजे कॉलोनी में रहता है। साक्षी ने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की थी। पिछले कुछ महीने से वह कॉलोनी में ही अपनी सहेली के साथ रह रही थी। रविवार रात वह अपनी सहेली के बेटे के जन्मदिन की पार्टी में जा रही थी। उसी दौरान गली में साहिल ने उसे रोक लिया और उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दरिंदगी से भरी इस वारदात का सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। घनी आबादी वाले मोहल्ले की व्यस्त गली में किशोरी पर साहिल ताबड़तोड़ हमला करते नजर आ रहा है। लोग आसपास से निकल रहे हैं, लेकिन कोई लड़की को बचाने की कोशिश तक नहीं कर रहा। साहिल के जाने के बाद गंभीर रूप से घायल साक्षी को लोगों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन

पुलिस बोली, रिश्ते में थे साक्षी व साहिल, घरवालों का इन्कार
दिल्ली पुलिस की पीआरओ सुमन नलवा ने बताया कि साहिल और साक्षी दोनों रिश्ते में थे। शनिवार को किसी बात को लेकर उनमें झगड़ा हुआ और इसी पर रविवार को आरोपी ने वारदात को अंजाम दे दिया। हालांकि, साक्षी के परिवार वालों ने रिश्ते की बात को गलत बताया है। 

साहिल का किसी से नहीं हुआ था झगड़ा 
साहिल दिल्ली के प्रह्ललादपुर के जैन कॉलोनी बरवाला में अपने पिता सरफराज, मां और तीन बहनों के साथ किराए के मकान में रहता था। उसके मकान मालिक ने बताया कि उसका पिता मजदूरी करता है, जबकि साहिल फ्रिज और एसी की मरम्मत का काम करता था। मकान मालिक ने बताया कि साहिल को कभी भी इलाके में किसी से लड़ते हुए नहीं देखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed