फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Municipal Corporation will remove useless vehicles from roads and parking lots

सड़कों और पार्किंग में खड़े खराब वाहनों को हटाएगा उतरी दिल्ली नगर निगम

Wed, 04 Nov 2020 06:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली         
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली          Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Nov 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
Delhi Municipal Corporation will remove useless vehicles from roads and parking lots
delhi mcd - फोटो : अमर उजाला

उतरी दिल्ली नगर निगम अब सड़कों पर खड़े खराब वाहनों को हटाएगा। इसके लिए निगम पार्षदों और अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जो प्रत्येक जोन और वार्ड में इस काम को करने में अपनी भागीदारी निभाएंगे। इससे पहले दक्षिणी दिल्ली नगर निगम ने सड़कों से खराब वाहनों को हटाने के लिए अभियान की शुरुआत की थी।

विज्ञापन


उतरी निगम की मंगलवार को ही स्थायी समिति की बैठक में नेता सदन योगेश वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि निगम के अंतर्गत आने वाली सभी सड़कों पर खराब पड़ी गाड़ियों की पहचान की जाएगी। इसके साथ ही इस कार्य के लिए निगम पार्षदों और अधिकारियों को भी अपने अपने इलाके की सूची तैयार करने की जिम्मेदारी दी जाएगी। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों सूचियों को मिलाकर खराब पड़ी गाड़ियों को चिन्हित किया जाएगा। इस कड़ी में शुरुआती चरण में गाड़ियों पर पोस्टर लगाकर गाड़ी हटाने के लिए चेतावनी दी जाएगी। यदि इसके बाद भी गाड़ी मालिक द्वारा नहीं हटाई जाती है तो इसके बाद वाहन जब्त किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसका उद्देश्य सड़कों की सफाई और सैनिटेशन बताया जा रहा है। योगेश वर्मा ने कहा कि सड़कों पर खड़ी खराब गाड़ियों की वजह से कई बार साफ सफाई की व्यवस्था नहीं हो पाती है। इसको देखते हुए निर्णय लिया गया है।

पार्किंग से भी हटाई जाएंगी खराब गाड़ियां
उतरी दिल्ली नगर निगम के अंतर्गत आने वाली विभिन्न पार्किंग में कई ऐसी गाड़ी हैं जो वर्षो से खराब पड़ी है और जगह को घेरने का काम कर रही हैं। इस वजह से कई पार्किंग में अन्य गाड़ियां नहीं खड़ी हो पाती हैं। ऐसे में निगम की पार्किंग में ऐसे वाहनों की पहचान की जाएगी जो लंबे समय से खड़ी हुई हैं। शुरुआती चरण में गाड़ी के नंबर से मालिक को संपर्क करने का भी प्रयास किया जाएगा। जिसके बाद भी संपर्क नहीं हो पाता है तो उन गाड़ियों को भी जब्त किया जाएगा। इससे पार्किंग में पहुंचने वाली अन्य गाड़ियों को भी खड़ा होने का मौका मिल सकेगा। 



दीपावली को लेकर निगम शुरू करेगा सफाई अभियान
आगामी दिनों में आने वाली दीपावली के पर्व से पहले उतरी निगम प्रत्येक जोन में सफाई एक्शन प्लान को लागू करेगा।इसके तहत खुले में मलबा उठाने के साथ-साथ साफ-सफाई और पेड़ों की धुलाई और छंटाई भी की जाएगी। इसके अलावा पार्क में भी साफ सफाई का कार्य किया जाएगा।इस संबंध में स्थायी समिति के अध्यक्ष छैल बिहारी गोस्वामी ने बताया कि त्योहारों के मौसम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके लिए सभी जिला उपायुक्त अपने जोन में सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निगरानी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed