{"_id":"abfe8ecc8cd5ade6aea4a453d68b76ea","slug":"delhi-municipal-corporation-will-be-onlinbe","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: बस एक क्लिक पर मिलेगी हर जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: बस एक क्लिक पर मिलेगी हर जानकारी
अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 22 Jan 2014 04:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के पूर्वी नगर निगम अपनी सभी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
यह निर्णय एक आरटीआई के संबंध में केंद्रीय सूचना आयोग (सीआईसी) के आदेश के बाद लिया गया है। हालांकि इस पर अभी स्थाई समिति ने मुहर नहीं लगाई है।
निगम से पूरी जानकारी नहीं मिलने पर पिछले दिनों एक आरटीआई कार्यकर्ता ने सीआईसी को शिकायत की थी।
सीआईसी ने सुनवाई करते हुए निगम को निर्देश दिया कि वह अपने समस्त विभागों से जुड़ी जानकारी वेबसाइट पर डाले।
समिति की पिछले बैठक में अधिकारियों ने वेबसाइट पर समस्त जानकारी उपलब्ध कराने के प्रस्ताव को मंजूरी के लिए प्रस्तुत किया था।
कई सदस्यों की आपत्ति के बाद समिति अध्यक्ष संजय सुर्जन ने प्रस्ताव को रोक दिया और अगली बैठक में हरी झंडी देने का आश्वासन दिया।