{"_id":"62c1fe15149cd97cab701d07","slug":"delhi-municipal-corporation-employees-thrashed-for-protesting-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट: गाली-गलौज का विरोध करने पर की पिटाई, दोनों जख्मी, पुलिस ने किया मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट: गाली-गलौज का विरोध करने पर की पिटाई, दोनों जख्मी, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Mon, 04 Jul 2022 02:23 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 04 Jul 2022 02:23 AM IST
सार
गाली-गलौज का विरोध करने पर आनंद विहार के सीबीडी ग्राउंड में दिल्ली नगर निगम के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। दोनों कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर चार युवकों ने नगर निगम कर्मचारियों पर हमला कर लिया। पीड़ितों ने बचने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी दोबारा पिटाई की गई। शोर-शराबा होने पर वहां भीड़ जुट गई। आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक मोहम्मद मुरसलीन (28) और इमरान (28) को हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत पर इमरान को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। मुरसलीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मुरसलीन अपने परिवार के साथ शहीद नगर, गाजियाबाद में रहता है। वह दिल्ली नगर निगम में अस्थायी चालक है। शनिवार को वह अपने सुपरवाइजर इमरान के साथ सीबीडी ग्राउंड की पार्किंग में मौजूद था। इस बीच चार युवक वहां पहुंचे और मुरसलीन व इमरान से उलझने लगे। आरोपियों ने दोनों को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अचानक आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया। पीड़ित जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा कर दोनों को घेर लिया। इसके बाद दोनों पर लात और घूंसे बरसा दिए। पीड़ितों ने खुद की जान बचाने के लिए शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरान का इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन