फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Municipal Corporation employees thrashed for protesting abuse

दिल्ली नगर निगम कर्मचारियों के साथ मारपीट: गाली-गलौज का विरोध करने पर की पिटाई, दोनों जख्मी, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Mon, 04 Jul 2022 02:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 04 Jul 2022 02:23 AM IST
सार

गाली-गलौज का विरोध करने पर आनंद विहार के सीबीडी ग्राउंड में दिल्ली नगर निगम के दो कर्मचारियों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गए। दोनों कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें से एक कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Delhi Municipal Corporation employees thrashed for protesting abuse
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

शाहदरा जिले के आनंद विहार इलाके में गाली-गलौज का विरोध करने पर चार युवकों ने नगर निगम कर्मचारियों पर हमला कर लिया। पीड़ितों ने बचने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उनकी दोबारा पिटाई की गई। शोर-शराबा होने पर वहां भीड़ जुट गई। आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए।

विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक मोहम्मद मुरसलीन (28) और इमरान (28) को हेड गेवार अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत पर इमरान को जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। मुरसलीन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मुरसलीन अपने परिवार के साथ शहीद नगर, गाजियाबाद में रहता है। वह दिल्ली नगर निगम में अस्थायी चालक है। शनिवार को वह अपने सुपरवाइजर इमरान के साथ सीबीडी ग्राउंड की पार्किंग में मौजूद था। इस बीच चार युवक वहां पहुंचे और मुरसलीन व इमरान से उलझने लगे। आरोपियों ने दोनों को गंदी-गंदी गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर अचानक आरोपियों ने दोनों पर हमला कर दिया। पीड़ित जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे, लेकिन आरोपियों ने उनका पीछा कर दोनों को घेर लिया। इसके बाद दोनों पर लात और घूंसे बरसा दिए। पीड़ितों ने खुद की जान बचाने के लिए शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ितों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इमरान का इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed