{"_id":"579c61e54f1c1bb04521e23e","slug":"delhi-muncipal-corporation-will-open-janta-darbar-for-solving-public-issues","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली नगर निगम के इतिहास में पहली बार, लोगों की समस्याओं के लिए खुलेगा जनता दरबार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली नगर निगम के इतिहास में पहली बार, लोगों की समस्याओं के लिए खुलेगा जनता दरबार
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Sat, 30 Jul 2016 02:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम शर्मा ने भी जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। महापौर शनिवार को अपने इलाके में जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने जनता दरबार में सभी विभागों के अधिकारियों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। नगर निगम के इतिहास में पहली बार किसी महापौर ने इस तरह के दरबार का आयोजन किया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के चुनाव के मद्देनजर जनता दरबार लगाने का निर्णय लिया है। महापौर प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग इलाके में दरबार लगाकर जनता की समस्याएं सुनेंगे।
विज्ञापन
दूसरी ओर दिल्ली प्रदेश भाजपा ने विधायकों, पार्षदों और पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे शनिवार सुबह सड़कों पर जाकर जलभराव वाले मुख्य स्थानों की पहचान करें और यह सुनिश्चित करें कि इस समस्या का शीघ्र ही निदान हो।