{"_id":"6588f1956f3cc76ffd0b939b","slug":"delhi-mukhtar-abbas-said-atal-bihari-vajpayee-gave-strength-to-democracy-2023-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: मुख्तार अब्बास बोले- अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतंत्र को ताकत दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: मुख्तार अब्बास बोले- अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतंत्र को ताकत दी
Mon, 25 Dec 2023 08:37 AM IST
अनुज कुमार
delhi
delhi
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 25 Dec 2023 08:37 AM IST
सार
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के मूर्धन्य राजनेता और राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया।
विज्ञापन
मुख्तार अब्बास नकवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी देश के मूर्धन्य राजनेता और राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्होंने भारत को परमाणु शक्ति संपन्न बनाया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजनाएं दीं। वे कहा करते थे कि मन से कोई बड़ा नहीं होता है, अटलजी की कविताओं में जीवन का सार दिखता है। उनके जीवनी से बहुत कुछ सीखने को मिलता है।
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं से वे आसानी घुलमिल जाते थे। देश को परमाणु शक्ति संपन्न बनाने वाले पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी ने लोकतंत्र को ताकत दी। यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहीं। मौका था भारतीय बौद्ध संघ की तरफ से एनडीएमसी सभागार में उनकी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का।
विज्ञापन
कार्यक्रम का आयोजन बौद्ध संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते संघप्रिय राहुल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। आयोजित समारोह में देशभर के बौद्ध भिक्षुओं ने भाग लिया और उन्हें याद किया। इस मौके पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, अल्पसंख्यक आयोग के चेयरमैन इकबाल सिंह लालपुरा, प्रदेश भाजपा पूर्व अध्यक्ष आदेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन