फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi MP Parvesh Verma brother-in-law lost in Rajasthan mother-in-law won in Madhya Pradesh

Election Results: दिल्ली के इस भाजपा नेता को कहीं मिली खुशी, कहीं गम, राजस्थान में जीजा हारे, MP में सास जीतीं

Sun, 03 Dec 2023 06:55 PM IST
Vikas Kumar विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 03 Dec 2023 06:55 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह के बेटे व पश्चिम दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा के छोटे जीजा व सास राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। प्रवेश वर्मा के जीजा व निवर्तमान विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी लगातार दूसरी बार राजस्थान के मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे, मगर वह चुनाव जीत नहीं सकें।

विज्ञापन
Delhi MP Parvesh Verma brother-in-law lost in Rajasthan mother-in-law won in Madhya Pradesh
नीना वर्मा और मंजीत धर्मपाल चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

विधानसभा चुनाव तीन राज्यों में मिली जीत से भाजपा नेता गदगद हैं। वहीं, प्रदेश भाजपा के एक नेता को खुशी के साथ-साथ गम भी दे गया। इस नेता के दो करीबी रिश्तेदारों ने अलग-अलग राज्यों में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे थे। इनमें से उनका एक रिश्तेदार चुनाव हार गए, जबकि दूसरे रिश्तेदार जीतने में कामयाब रहे। हालांकि, पांच साल पहले उनके दोनों रिश्तेदार चुनाव जीते थे।

विज्ञापन

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री साहिब सिंह के बेटे व पश्चिम दिल्ली से सांसद प्रवेश वर्मा के छोटे जीजा व सास राजस्थान और मध्यप्रदेश में भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थे। प्रवेश वर्मा के जीजा व निवर्तमान विधायक मंजीत धर्मपाल चौधरी लगातार दूसरी बार राजस्थान के मुंडावर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार थे, मगर वह चुनाव जीत नहीं सकें। उनको कांग्रेस उम्मीदवार ललित यादव ने करीब 34 हजार मतों से हराया। बीते चुनाव में वह जीते थे। इस विधानसभा क्षेत्र से मंजीत के पिता धर्मपाल चौधरी भी विधायक रह चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश वर्मा की सास व पूर्व मंत्री विक्रम वर्मा की पत्नी नीना ने मध्य प्रदेश के धार विधानसभा क्षेत्र से एक बार फिर जीत हासिल की। वह इस क्षेत्र से पांच साल पहले भी जीतने में सफल रही थीं। उन्होंने करीब 10 हजार मतों से कांग्रेस के प्रभा बालमुकंद गौतम को हराया। उनके पति विक्रम वर्मा राज्यसभा के सांसद बनने से पहले इस क्षेत्र के विधायक चुने जा चुके हैं। वह मध्य प्रदेश में भाजपा के कद्दावर नेता रहे हैं। भाजपा ने उनको विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी बनाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed