फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi most polluted in NCR Noida ranked second air will remain stifling for three days

गैस चैम्बर बनी राजधानी: NCR में दिल्ली सबसे प्रदूषित, दूसरे नंबर पर रहा नोएडा; अभी तीन दिन दमघोंटू रहेगी हवा

Thu, 12 Jan 2023 10:24 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 12 Jan 2023 10:24 PM IST
सार

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मौसमी दशाओं का अनुकूल न होने के कारण प्रदूषण का स्तर में बढ़त हुई। 

विज्ञापन
Delhi most polluted in NCR Noida ranked second air will remain stifling for three days
दिल्ली में बढ़ा प्रदूषण का स्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसमी दशाएं अनुकूल न होने से गुरुवार को दिल्ली के प्रदूषण के स्तर में बढ़त दर्ज की गई। दिल्ली का प्रदूषण सूचकांक 371 दर्ज किया गया, जो एनसीआर में सबसे अधिक रहा। हालांकि शाम को हुई हल्की बारिश से कुछ सुधार जरूर हुआ, लेकिन प्रदूषण स्तर बेहद खराब श्रेणी में ही रहा। दिल्ली के अलावा गुरुवार को गाजियाबाद (311), फरीदाबाद (341), गुरुग्राम (317), नोएडा (322), ग्रेटर नोएडा (308) में प्रदूषण सूचकांक 300 से अधिक रहा, जबकि बहादुरगढ़, बल्लभगढ़ में प्रदूषण का स्तर 300 से कम रहा।

विज्ञापन

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली एनसीआर में मौसमी दशाएं अनुकूल न होने से बुधवार के मुकाबले दिल्ली के प्रदूषण का स्तर में 63 सूचकांक की बढ़त हुई। गुरुवार को दिल्ली में दक्षिण-पूर्व दिशा से आठ से 16 किमी की गति से हवा चली। सुबह धुंध छाने से प्रदूषण का स्तर बढ़ा, दिन में खिली धूप से कुछ राहत मिली। हालांकि शाम को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई, लेकिन इससे भी ज्यादा राहत नहीं मिली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सफर का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिनों तक दक्षिण-पूर्व दिशा से हवा चलेगी। प्रदूषण स्तर में कुछ सुधार की उम्मीद है, हालांकि प्रदूषण का स्तर बेहद खराब ही रहेगा। 
विज्ञापन

भारतीय उष्णदेशीय मौसम विज्ञान संस्थान (आईआईटीएम) के मुताबिक मौसमी दशाओं का अनुकूल न होने के कारण प्रदूषण का स्तर में बढ़त हुई। गुरुवार को दिल्ली में दक्षिण-पूर्व दिशा से आठ से 16 किमी की गति से हवा चली। सुबह धुंध के कारण गुरुवार को मिक्सिंग हाइट 550 मीटर पर रहा। वेंटिलेशन इंडेक्स भी औसत से कम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed