अगले सप्ताह भी बरसेंगे बदरा, कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम बारिश ने किया दिल्ली का मौसम सुहाना
शनिवार को हुई बारिश से दिल्ली का मौसम सुहाना हो गया। कहीं झमाझम तो कहीं रिमझिम ने दिल्ली वालों को गर्मी से राहत दी। बारिश होने से अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 डिग्री अधिक की गिरावट भी दर्ज हुई, जिससे दिल्ली का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
अगले सप्ताह भी बारिश का सिलसिला जारी रह हालांकि, उमस का स्तर 97 प्रतिशत रहा, जिससे दोपहर के समय लोगों को थोड़ी परेशानी झेलनी पड़ी, लेकिन आसमान में बादल छाये रहने व हवाएं चलने से लोगों को गर्मी का एहसास कम हुआ।