फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Monsoon remained upset with nine districts of the state

Monsoon : प्रदेश के नौ जिलों से रूठा रहा मानसून, उत्तरी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में सामान्य से 92% कम बारिश

Wed, 30 Jul 2025 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Jul 2025 05:48 AM IST
सार

इनमें से दो जिले उत्तरी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में सामान्य से 92 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है। उधर, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिले में सामान्य से 32 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 

विज्ञापन
Delhi: Monsoon remained upset with nine districts of the state
Delhi NCR Rain - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के कई हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ की खबरें सुर्खियों में हैं, लेकिन दिल्ली के 11 में से नौ जिलों पर मानसून की मेहरबानी कम ही हुई है। इनमें से दो जिले उत्तरी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में सामान्य से 92 फीसदी तक कम बारिश दर्ज की गई है। उधर, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली जिले में सामान्य से 32 फीसदी अधिक बारिश हुई है। 

विज्ञापन


दिल्ली में मानसून ने 29 जून को दस्तक दी थी, लेकिन अधिकांश इलाकों में अभी तक पर्याप्त बारिश नहीं हुई है। जुलाई के शुरुआती दो हफ्तों में हल्की बारिश और बादल छाए रहे, लेकिन पिछले एक सप्ताह से बारिश पूरी तरह थम गई। तेज धूप और उमस ने दिल्लीवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आंकड़ों के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 294.7 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 32 फीसदी अधिक है। 
विज्ञापन


उत्तरी और उत्तर-पश्चिम दिल्ली में बारिश की भारी कमी देखी गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में इस बार मौसमी सिस्टम कमजोर रहे हैं। बंगाल की खाड़ी से उठने वाले सिस्टम मध्य भारत में ज्यादा सक्रिय रहे हैं। हालांकि, विशेषज्ञों ने अगले कुछ दिनों में दिल्ली में एक-दो बार अच्छी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


2014 के बाद औसत से कम बरसे बदरा
राजधानी में मानसून की बेरुखी नजर आ रही है। ऐसे में वर्ष 2014 के बाद से औसत से कम बदरा बरसे हैं। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, इस जुलाई में अभी तक 12 दिन ऐसे रहे हैं जब बारिश रिकॉर्ड की गई है लेकिन इन 12 दिनों में सिर्फ एक दिन 10 जुलाई को ही 21 मिमी बारिश सफदरजंग मौसम केंद्र में रिकॉर्ड की गई। बाकी दिनों में बारिश का आंकड़ा 20 मिमी से नीचे ही रहा है।


सामान्यतः जुलाई में 196.9 मिमी बारिश होती है। इससे पहले वर्ष 2014 के जुलाई माह में सिर्फ 103 मिमी बारिश हुई थी। वर्ष 2014 में छह दिन ऐसे भी रहे थे जब जुलाई में लोगों को लू का सामना करना पड़ा था।

   साल दर साल औसत बारिश 

  • 2025    152.1 मिमी 
  • 2024    203.7 मिमी 
  • 2023    384.6 मिमी 
  • 2022    286.3 मिमी 
  • 2021    507.1 मिमी 
  • 2020    236.9 मिमी 
  • 2019    199.2 मिमी 
  • 2018    286.2 मिमी 
  • 2017    170.5 मिमी 
  • 2016    292.5 मिमी 
  • 2015    235.2 मिमी 
  • 2014    103 मिमी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed