फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Mohammadpur village name change to Madhavpuram by Delhi BJP

माधवपुरम गांव में आपका स्वागत है: दिल्ली भाजपा ने बदल दिया मोहम्मदपुर गांव का नाम, कहा- 40 और गांव की बदलेगी पहचान

Wed, 27 Apr 2022 05:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 27 Apr 2022 05:17 PM IST
सार

आदेश गुप्ता ने कहा, आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, छह महीने से फाइल को लटकाए हुए हैं।

विज्ञापन
Delhi Mohammadpur village name change to Madhavpuram by Delhi BJP
मोहम्मदपुर बना माधवपुरम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी बीते काफी समय से दिल्ली के कई गांवों के नाम बदलने की मांग कर रही थी। इसी कड़ी में आज दिल्ली भाजपा ने दक्षिण जिले के मोहम्मदपुर गांव का नाम बदलकर माधवपुरम कर दिया है। इसकी जानकारी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ट्विटर पर दी।

विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने कई तस्वीरें शेयर कर लिखा, 'माधवपुरम गांव के नामकरण का प्रस्ताव निगम में पास होने के बाद आज गांव के नामकरण की प्रक्रिया को पूरा किया। अब से यह गांव मोहम्मदपुर की जगह "माधवपुरम" नाम से जाना जाएगा। आजादी के 75 वर्ष बाद भी गुलामी का कोई प्रतीक, चिन्ह हमारा हिस्सा हो, ये कोई भी दिल्लीवासी नहीं चाहता।'
विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने कहा, आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने दक्षिण दिल्ली नगर निगम के प्रस्ताव पर कार्रवाई नहीं की थी। उन्होंने इस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है, छह महीने से फाइल को लटकाए हुए हैं। सिर्फ ये नहीं चालीस और गांव हैं जिनके नाम मुगलों के समय में बदले गए थे, उन्हें भी स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed