फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi MLAs salary could increase upto for times from present

देश में सबसे अधिक होगा दिल्ली विधायकों का वेतन, जानें कितना

Wed, 07 Oct 2015 10:41 AM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 10:41 AM IST
विज्ञापन
Delhi MLAs salary could increase upto for times from present

दिल्ली में विधायकों का वेतन चार गुना से अधिक बढ़ाकर 12 हजार से 50 हजार रुपये करने की सिफारिश विधानसभा की तरफ से गठित एक्सपर्ट कमेटी ने की है।

विज्ञापन


इतना ही नहीं दैनिक भत्ता दोगुना करने, विस भत्ता करीब तीन गुना, यात्रा भत्ता पांच गुना, ऑफिस में डाटा एंट्री ऑपरेटर, रिसर्च और सहायक का खर्च भी करीब दोगुना करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन


इस विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने के बाद जब तक नया कानून नहीं बनता तब तक हर साल मूल वेतन 50 हजार रुपये में सालाना 5 हजार रुपये वृद्धि की सिफारिश भी की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो लाख के पार हो जाएगी सांसदों की सैलरी

Delhi MLAs salary could increase upto for times from present

विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल को एक्सपर्ट कमेटी के अध्यक्ष पीडीटी अचारी ने जो रिपोर्ट मंगलवार को सौंपी है उसके हिसाब से वेतन-भत्ते व अन्य खर्च को मिलाकर विधायकों को 2.10 लाख रुपये मासिक मिलेंगे।

अभी ये 84 हजार रुपये मिलते हैं। साथ ही किराये पर ऑफिस लेकर चलाने वाले विधायकों को 25 हजार रुपये मासिक अतिरिक्त मिलेंगे। यह देश भर में सबसे अधिक वेतन भत्ते की सिफारिश है। अभी सबसे अधिक हिमाचल प्रदेश व आंध्र प्रदेश में 1.25 लाख रुपये मासिक मिलते हैं।

विधायकों के दी जाने वाली सुविधा में एक बार ऑफिस फर्निशिंग के लिए एक लाख रुपये, ऑफिस के लिए कंप्यूटर, ऑफिस का जरूरी सामान खरीदने केलिए 60 हजार रुपये की सिफारिश की गई है जो अभी तक नहीं मिलता था।

कार खरीदने के लिए लोन की सीमा बढ़ी

Delhi MLAs salary could increase upto for times from present

वहीं, विधायकों को कंप्यूटर-लैपटॉप खरीद के लिए एक लाख रुपये मिलते हैं, जिसमें परिवर्तन की सिफारिश नहीं की गई है। कमेटी के अध्यक्ष पीडीटी अचारी के अनुसार ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कॉमनवेल्थ देशों समेत देशभर की विधानसभा के सदस्यों व लोकसभा सदस्यों के वेतन का अध्ययन किया गया है।

देश में जहां सबसे अधिक वेतन भत्ते व खर्च 1.25 लाख रुपये हिमाचल प्रदेश में दिए जाते हैं, वहीं ओडिशा में महज 20 हजार रुपये विधायकों को मिलते हैं। पश्चिम बंगाल और त्रिपुरा में भी दिल्ली से कम वेतन विधायकों को मिलता है।

क्या परिवर्तन की है सिफारिश
श्रेणी-----------------अभी----------सिफारिश
वेतन--------------12,000--------50,000
विस भत्ता----------18,000--------50,000
सचिव, रिसर्च-------40,000--------70,000
कम्युनिकेशन--------8,000---------10,000
यात्रा भत्ता-----------6,000---------30,000
दैनिक भत्ता----------1,000---------2,000
सालाना सैर---------50,000-------3,00,000
वाहन लोन----------4 लाख---------12 लाख
पेंशन---------------7,500---------15,000
(सभी आंकड़े रुपये में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed