{"_id":"559875418eddf9c3340e3ac7ceb7eeed","slug":"delhi-mla-in-loni-pushed-poisonous-water-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के विधायक ने लोनी में धकेला ‘जहरीला पानी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली के विधायक ने लोनी में धकेला ‘जहरीला पानी’
अमर उजाला, लोनी
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिव विहार दिल्ली की फैक्ट्रियों का केमिकल युक्त पानी फिर लोनी की इंद्रापुरी कालोनी के पीछे एकत्रित होगा। दिल्ली करावल नगर क्षेत्र के विधायक ने पानी जेसीबी से खुलवा दिया है।
गौरतलब है कि दिल्ली शिव विहार, करावल नगर इलाके में जींस रंगाई की कई फैक्ट्रियां हैं। इनका केमिकल युक्त पानी वर्षों से इंद्रापुरी कालोनी के पीछे स्थित वन विभाग की भूमि में एकत्र हो रहा था।
आरोप है कि इससे लोगों में कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। करीब दो माह पूर्व एसडीएम लोनी ने दिल्ली के केमिकल युक्त पानी को बंद करा दिया था, लेकिन शुक्रवार सुबह दिल्ली करावल नगर क्षेत्र के विधायक जगदीश सिंह ने जेसीबी से पानी की बाड़ को तोड़ दिया।
विज्ञापन
एसडीएम लोनी का कहना है कि दिल्ली में नाला निर्माण के चलते पानी खोला गया है। विधायक ने पांच दिन में पानी की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया है। यदि वह पानी बंद नहीं करते हैं, तो हम पानी रोक देंगे।
गिरता जा रहा है ग्राउंड वाटर लेवल
गाजियाबाद में ग्राउंड वाटर तेजी से नीचे जा रहा है। अब आसपास के गांवों में भी भूजल स्तर गिरने लगा है। भूजल स्तर गिरने से टीला मोड़ स्थित नगर निगम की ट्यूबवेल निगम अब साईं उपवन में नए ट्यूबवेल लगाएगा। टीला मोड़ की लाइन से मोहननगर के सेंट्रल वाटर रिजर्वायर को भी जोड़ा जाएगा।