फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Minors killed an elderly man for asking for directions.

Delhi : रास्ता मांगने पर नाबालिगों ने किया बुजुर्ग का कत्ल, वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले

Sun, 23 Feb 2025 02:58 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 02:58 AM IST
सार

वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। राहगीरों ने घायल को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त पुलकित सिंह (60) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन
Delhi: Minors killed an elderly man for asking for directions.
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार इलाके में रास्ता मांगने पर 60 साल के बुजुर्ग का कत्ल कर दिया गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। राहगीरों ने घायल को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल पहुंचाया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की शिनाख्त पुलकित सिंह (60) के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन की। करीब 30 सीसीटीवी की पड़ताल करने के बाद एरिया की झुग्गी बस्ती से 17 साल के तीनों नाबालिगों को दबोच लिया गया। इनके पास से वारदात में इस्तेमाल कैंची बरामद कर ली गई।
विज्ञापन


उत्तरी जिला के पुलिस उपायुक्त राजा बंठिया ने बताया कि 19 फरवरी की रात को बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल से पुलिस काे खबर मिली थी। पुलिस अस्पताल पहुंची तो करीब 60 साल के बुजुर्ग की लाश वहां मिली। उनके सीने में बायी ओर किसी धारदार हथियार का घाव था। बाद में मृतक की शिनाख्त बिहान निवासी पुलकित सिंह के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को पता चला कि पुलकित हाथ ठेला चलाते थे। वारदात के समय वह लाहौरी गेट से कुतुब रोड, सदर बाजार की ओर अपना ठेला लेकर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में तीनों लड़के बीच सड़क पर खड़े थे। 


पुलकित ने उनको हटने के लिए कहा। इस बात पर उनकी तीनों से बहस हुई। गुस्से में एक नाबालिग ने उनके सीने में कैंची घोंप दी। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed