फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi minister suspends executive engineer, says officials became 'thick-skinned' in past 10 years

'किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं': मंत्री प्रवेश वर्मा का बड़ा एक्शन, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को किया सस्पेंड

Fri, 21 Mar 2025 02:40 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 21 Mar 2025 02:40 PM IST
विज्ञापन
Delhi minister suspends executive engineer, says officials became 'thick-skinned' in past 10 years
प्रवेश वर्मा - फोटो : ani

पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने एग्जीक्यूटिव इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया है। उन्होंने पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र में नालों और विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें खामियां दिखीं। जिसे लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए उन्होंने यहां के कार्यकारी अभियंता को निलंबित करने का आदेश दे दिया।

विज्ञापन


प्रवेश वर्मा ने कहा, "नालियों की सफाई करना पीडब्ल्यूडी का काम है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हो रहा है। इसलिए मैंने यहां के एक्सईएन (कार्यकारी अभियंता) को निलंबित करने का आदेश दिया है। सभी अधिकारियों को साफ तौर पर कहा गया है कि अगर वे ठीक से काम नहीं करेंगे तो कार्रवाई की जाएगी। हम अपनी राजधानी दिल्ली को ऐसे ही नहीं छोड़ सकते।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "दिल्ली में पूरी व्यवस्था ध्वस्त होने के कगार पर थी। लेकिन भाजपा सरकार अब सड़कों पर उतर आई है और मंत्री घंटों फील्ड विजिट कर रहे हैं। अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं और किसी भी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में अधिकारी मोटी चमड़ी के हो गए हैं। वह अपनी जिम्मेदारियों के प्रति लापरवाह हैं। अधिकारियों को अब सड़क पर उतरना होगा। अधिकारियों और कर्मचारियों को पब्लिक फंड से वेतन दिया जाता है। उन्हें लोगों के लिए काम करना ही होगा। अब सख्त निगरानी और जवाबदेही लागू की जाएगी।

यह भी पढ़ें: आप ने संगठन में किया बड़ा बदलाव: मनीष सिसोदिया बनाए गए पंजाब के प्रभारी, सौरभ भारद्वाज बने दिल्ली के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed