फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metros Pink Line operations affected

Delhi: दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन परिचालन हुआ प्रभावित, कल ब्लू लाइन पर आई थी तकनीकी खराबी

Mon, 09 Jan 2023 10:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 09 Jan 2023 10:27 PM IST
सार

डीएमआरसी ने सोमवार को ट्वीट कर बताया कि पिंक लाइन पर मेट्रो के संचालन में आने वाली समस्या को दूरी करने का काम किया जा रहा है। ब्लू लाइन पर रविवार को अचानक एक मेट्रो में आई तकनीकी खराबी की वजह से सेवाएं एक घंटे से अधिक देर तक प्रभावित रहीं।

विज्ञापन
Delhi Metros Pink Line operations affected
delhi metro - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर सोमवार को मेट्रो की रफ्तार थम गई। पिंक लाइन की त्रिलोकपुरी संजय झील से पूर्वी विनोद नगर और मयूर विहार-II तक मेट्रो सेवाओं में देरी हुई है। जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। डीएमआरसी ने ट्वीट कर बताया कि पिंक लाइन पर मेट्रो के संचालन में आने वाली समस्या को दूरी करने का काम किया जा रहा है। जिसके कुछ देर बाद डीएमआरसी ने एक और ट्वीट कर जानकारी दी कि पिंक लाइन पर सामान्य सेवाएं फिर से शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


रविवार को ब्लू लाइन पर सेवाएं हुई थीं प्रभावित
ब्लू लाइन पर रविवार को अचानक एक मेट्रो में आई तकनीकी खराबी की वजह से सेवाएं एक घंटे से अधिक देर तक प्रभावित रहीं। पटेल नगर स्टेशन से नोएडा की तरफ जा रही मेट्रो दोपहर 2.05 बजे अचानक रुक गई। पटेल नगर-करोल बाग के बीच आई इस खराबी को दूर करने के प्रयास किए गए। इसमें वक्त लगने से कई मेट्रो ट्रेनें स्टेशन के पास इकट्ठी हो गई। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ा। कईयों के काम बिगड़ गए तो कई यात्रियों ने दूसरे परिवहन साधनों को अपनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेट्रो में आई तकनीकी खराबी का एक बार फिर ब्लू लाइन पर यात्रियों को भुगतना पड़ा। अवकाश का दिन होने की वजह से ठंड से बचने के लिए भी कई यात्रियों ने मेट्रो में सफर की शुरुआत की। देरी होने से उन्हें परेशानियों के साथ साथ इंतजार भी करना पड़ा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रमुख कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्युनिकेशन) अनुज दयाल ने बताया कि ट्रेन को दुरुस्त करने में अधिक समय लगने की वजह से उसे हटा लिया गया। इसके बाद करीब 3.15 बजे ब्लू लाइन पर मेट्रो की आवाजाही सामान्य हो गई। उधर, येलो लाइन पर भी रखरखाव के कारण सुबह 6.30 बजे तक हुडा सिटी सेंटर और सुल्तानपुर के बीच मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहीं। इस वजह से यात्री परेशान रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed