{"_id":"5f5772058ebc3e36bb7757e1","slug":"delhi-metro-to-resume-services-of-blue-and-pink-line-as-part-of-stage-1-of-graded-resumption-of-metro-services-after-171-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली : 171 दिनों बाद कल ब्लू और पिंक लाइन पर फिर शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली : 171 दिनों बाद कल ब्लू और पिंक लाइन पर फिर शुरू होंगी मेट्रो सेवाएं
Tue, 08 Sep 2020 05:29 PM IST
Mohit Mudgal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mohit Mudgal
Updated Tue, 08 Sep 2020 05:29 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
- फोटो : दिल्ली मेट्रो ट्विटर
डीएमआरसी ने जानकारी दी है कि दिल्ली मेट्रो 171 दिनों के बाद बुधवार से ब्लू लाइन, द्वारका सेक्टर 21 से इलेक्ट्रॉनिक सिटी/ वैशाली और पिंक लाइन - मजलिस पार्क से शिव विहार तक सेवाएं शुरू करेगी।
विज्ञापन
Re-opening of these two lines will ensure availability of nine of the existing 28 interchange metro stations from tomorrow as given below: Rajouri Garden, INA Delhi Haat, Mayur Vihar Phase – I, Karkarduma, Rajiv Chowk, Yamuna Bank, Anand Vihar ISBT, Azadpur and Sikanderpur: DMRC https://t.co/WYDISml6pi
— ANI (@ANI) September 8, 2020
विज्ञापन
इन दोनों लाइनों को फिर से खोलने पर मौजूदा 28 इंटरचेंज मेट्रो स्टेशनों में से नौ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। यात्री इन लाइनों पर राजौरी गार्डन, दिल्ली हाट आईएनए, मयूर विहार फेज-1, कड़कड़डूमा, राजीव चौक, यमुना बैंक, आईएसबीटी आनंद विहार, आजादपुर और सिकंदरपुर स्टेशनों पर इंटरचेंज कर सकेंगे।
विज्ञापन
इस के अलावा रेड लाइन रिठाला से शहीद स्थल न्यू बस अड्डा (गाजियाबाद), ग्रीन लाइन कीर्ति नगर / इंद्रलोक से ब्रिगेडियर होशियार सिंह (बहादुरगढ़) और वॉयलेट लाइन कश्मीरी गेट से राजा नाहर सिंह (बल्लभगढ़) तक सेवाएं भी बुधवार से फिर से शुरू होंगी।