{"_id":"6852dcdce89e2f753c0e2379","slug":"delhi-metro-starts-drive-to-remove-illegal-posters-and-banners-fir-against-53-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: मेट्रो पिलर व स्टेशनों पर ने अवैध पोस्टर-बैनर हटाने की मुहिम शुरू, 53 के खिलाफ एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: मेट्रो पिलर व स्टेशनों पर ने अवैध पोस्टर-बैनर हटाने की मुहिम शुरू, 53 के खिलाफ एफआईआर दर्ज
Wed, 18 Jun 2025 09:06 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 18 Jun 2025 09:06 PM IST
सार
दिल्ली मेट्रो ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर मेट्रो संरचनाओं को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की, जिसमें 53 एफआईआर दर्ज की गईं और 327 स्थानों से अवैध पोस्टर-बैनर हटाए गए। मेट्रो की सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष निगरानी टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने मेट्रो पिलर व स्टेशनों की दीवारों को पोस्टर-बैनर आदि से नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी क्रम में दिल्ली मेट्रो ने 53 व्यक्तियों और संस्थाओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। अब तक 327 स्थानों से अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर-बैनर हटाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
इस कार्य में शामिल ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों को तुरंत साफ करें और दीवारों को उनकी मूल स्थिति में लाएं। इसके अलावा मेट्रो की ओर से जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ एंटी डिफेसमेंट एक्ट, 2007 के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए विशेष निगरानी टीमों का गठन किया गया है, जो मेट्रो स्टेशनों और अन्य संरचनाओं पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो की रिपोर्ट के अनुसार, अभी तक 327 स्थानों से बैनर और पोस्टर हटाने का कार्य किया गया है। मेट्रो ने यह भी सुनिश्चित किया है कि सफाई के बाद दीवारों को विशेष एंटी-कार्बोनेशन पेंट से रंगा जाए, ताकि भविष्य में नुकसान को कम किया जा सके। साथ ही, कुछ स्टेशनों पर दीवारों को आकर्षक डिजाइनों से सजाने की योजना भी बनाई जा रही है, ताकि मेट्रो का सौंदर्य और बढ़े।
विज्ञापन
राजधानी की शान मेट्रो को स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी : सीएम
मुख्यमंत्री ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि मेट्रो राजधानी की शान है। इसे स्वच्छ और सुंदर रखना सभी की जिम्मेदारी है। दिल्ली मेट्रो की ओर से उठाया गया कदम न केवल मेट्रो की सुंदरता को बनाए रखेगा, बल्कि लोगों में जागरूकता भी लाएगा। सार्वजनिक संपत्तियों पर अवैध पोस्टर-बैनर लगाने, कचरा और मलबा फैलाने वालों के खिलाफ अब जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।
हर विभाग व अधिकारी जिम्मेदारी को लेकर जवाबदेह होगा और समन्वय के साथ दिल्ली को स्वच्छ व सुंदर बनाने का यह अभियान पूरी ताकत से आगे बढ़ाएगा। पीडब्लूडी, नगर निगम, एनडीएमसी और अन्य विभागों के अधिकारी अब यह नहीं कह सकेंगे कि यह किसी दूसरे विभाग का काम है। अब हर स्तर पर साझा जिम्मेदारी तय की गई है।