फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro staff threaten to go on strike from Monday

24 को दिल्ली मेट्रो रोकने की चेतावनी, DMRC की अपील- बहकावे में न आएं कर्मचारी

Sat, 22 Jul 2017 11:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Sat, 22 Jul 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro staff threaten to go on strike from Monday
काली पट्टी बांधकर विरोध जताते कर्मचारी
वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांगों को लेकर शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो कर्मियों ने काली पट्टी बांधकर दिल्ली समेत एनसीआर के स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली मेट्रो के नॉन एग्जीक्यूटिव स्टाफ,ऑपरेटर, मेंटिनेंस कर्मियों ने विरोध जताते हुए मांग पूरी नहीं होने पर 24 जुलाई को मेट्रो रोकने की चेतावनी दी है।       
विज्ञापन


स्टाफ काउंसिल के सचिव की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से वेतन बढ़ोतरी समेत अन्य मांग उठा रहे हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला। मेट्रो प्रबंधन बैठक में भरोसा तो देता है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन


यदि हमारी मांगें पूरी नही हुईं तो फिर हम 24 को मेट्रो का चक्का जाम कर देंगे। शुक्रवार को यमुना बैंक, द्वारका, बदरपुर, जहांगीरपुरी, विश्वविद्यालय, कुतुब मीनार व शाहदरा स्टेशन पर विरोध जताया गया।        
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी के बहकावे में न आएं कर्मचारीः DMRC

Delhi Metro staff threaten to go on strike from Monday
दिल्ली मेट्रो - फोटो : प्िपि्
उधर, दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने कर्मचारियों से कहा है कि वे किसी आंदोलन के बहकावे और उकसावे में न आएं और शांतिपूर्वक अपना काम करें।

डीएमआरसी ने कहा कि जिन दो मुद्दों पर कुछ कर्मचारी आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं, वे वाजिब नहीं हैं। कर्मचारियों की पहली मांग सूची ए सीपीएसई वेतनमान के मुताबिक वेतन में सुधार की है। डीएमआरसी ने कहा है कि तीसरे वेतन आयोग की सिफारिशों को सरकार के जरिये स्वीकृत किया जा चुका है। इस संबंध में किसी भी समय आदेश जारी किया जा सकता है। यह समय नहीं है कि इस तरह से मांग की जाए। वेतन से जुड़े सभी मुद्दे जल्द ही सरकार के आदेश के बाद सुलझा लिए जाएंगे।

दूसरा मुद्दा मेट्रो प्रबंधन की ओर से कुछ कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर है। मेट्रो ने कहा कि डीएमआरसी के नियमों के मुताबिक गलत काम के लिए यह कार्रवाई जानबूझकर की गई कार्रवाई नहीं है। यह बिल्कुल ही निजी मसला है। इस व्यक्तिगत मुद्दे को सार्वजनिक बनाकर लोगों को उकसाया जा रहा है और काम में व्यवधान पैदा किया जा रहा है। स्टाफ काउंसिल ने भी इन मुद्दों पर बैठक बुलाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed