फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi metro services may also resume soon all preparations complete

इस सप्ताह के अंत तक शुरू हो सकती हैं मेट्रो सेवाएं, सभी तैयारियां पूरी

Tue, 26 May 2020 10:46 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 26 May 2020 10:46 AM IST
विज्ञापन
Delhi metro services may also resume soon all preparations complete
Delhi Metro - फोटो : सोशल मीडिया

बस, ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा के बाद सोमवार से घरेलू विमान सेवाएं शुरू हो गईं। इसे देखते हुए मेट्रो सेवाएं शुरू करने के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने न केवल संक्रमण से सुरक्षा के सभी इंतजाम पुख्ता कर लिए हैं, बल्कि बैठकों का भी दौर जारी है। माना जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक मेट्रो सेवाएं शुरू की जा सकती हैं। 

विज्ञापन


सोशल डिस्टेंसिंग के लिए मेट्रो कोच के भीतर इंतजाम कर लिए गए हैं। वहीं यात्रियों के स्टेशन में दाखिल होने की जरूरी शर्तों का पालन कराने की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है। सुरक्षा में मुस्तैद सीआईएसएफ कर्मी फिलहाल मेट्रो स्टेशनों पर ही रात बिता रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं कंस्ट्रक्शन साइट पर भी श्रमिक कार्यों में जुट गए हैं। तमाम गतिविधियों पर डीएमआरसी के सभी विभागों की निगाहें टिकी हुईं हैं। अब इंतजार है तो सरकार की ओर से मिलने वाली हरी झंडी का। हालांकि मेट्रो का संचालन शुरू होने के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed