MCD By-Election: आज सुबह 4 बजे से चलेगी मेट्रो, मतगणना के दिन भी बदला समय; DMRC ने दिया बड़ा अपडेट
एमसीडी के 12 वार्डों में उपचुनाव के दौरान मतदान कर्मियों और स्टाफ की सुगम और समयबद्ध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली मेट्रो ने बड़ा फैसला लिया है। आज वोटिंग और मतगणना के दिन मेट्रो सेवा सुबह 4 बजे से शुरू होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
To ensure smooth and timely movement of polling personnel and staff during the MCD Bye-Elections in 12 wards, Delhi Metro will start services early on both polling and counting days. pic.twitter.com/8otQNy47jY
— ANI (@ANI) November 28, 2025विज्ञापन
रविवार 30 नवंबर 2025 को दिल्ली के 12 वार्डों में उपचुनाव के लिए मतदान होगा। सभी टर्मिनल स्टेशनों से मेट्रो सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी। सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट पर ट्रेन उपलब्ध रहेगी। उसके बाद रविवार के सामान्य टाइम-टेबल के अनुसार चलेगी। सामान्य टाइम 11 बजे के बजाय आखिरी ट्रेन सभी टर्मिनल स्टेशनों से रात 11:30 बजे रवाना होगी।
वहीं बुधवार 3 दिसंबर 2025 को उपचुनाव की मतगणना होगी। इसके लिए सेवाएं सुबह 4 बजे शुरू होंगी और सुबह 6 बजे तक हर 30 मिनट पर ट्रेन चलेगी, उसके बाद सामान्य टाइम-टेबल लागू हो जाएगा।
METRO RAIL SERVICES TO START FROM 04:00 AM ON MCD BYE-ELECTIONS DAY AND COUNTING DAY
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) November 28, 2025
To ensure smooth and timely movement of polling personnel and staff during the MCD Bye-Elections in 12 wards, Delhi Metro will start services early on both polling and counting days.
On Sunday,…
राज्य चुनाव आयोग ने 12 वार्डों के उपचुनाव की तैयारी पूरी की
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के 12 वार्डों के उपचुनाव की तैयारी पूरी कर ली है। आयोग ने बताया सभी 580 मतदान केंद्रों पर 100 प्रतिशत वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है। आयोग की आधिकारिक मोबाइल ऐप निगम चुनाव दिल्ली के माध्यम से मतदाताओं को कई सुविधाएं उपलब्ध होंगी। वह रियल-टाइम कतार अपडेट, मतदाता खोज, उम्मीदवारों की जानकारी, मतदान केंद्र लोकेशन, पीडब्ल्यूडी सुविधाएं, महत्वपूर्ण संपर्क विवरण और अन्य चुनाव सेवाओं का पता लगा सकेंगे।
आयोग ने 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांग जनों (पीडब्ल्यूडी) को डाक मतपत्र की सुविधा दी गई है। वहीं 85 वर्ष से अधिक आयु के पात्र मतदाताओं और पीडब्ल्यूडी के लिए मतदान केंद्रों पर व्हीलचेयर, सहायक कर्मचारी, और पिक-एंड-ड्रॉप सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मतदान केंद्रों पर लगाए गए क्यूआर कोड के माध्यम से मतदाता वोट डालने के बाद तुरंत डिजिटल फीडबैक दर्ज कर सकेंगे। प्रत्येक वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र और एक पिंक बूथ स्थापित किया गया है। मतदान केंद्रों के अंदर मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
आयोग के अनुसार, 143 स्थानों पर बनाए गए 580 मतदान केंद्रों के लिए 2,320 मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है, जबकि 20 प्रतिशत रिजर्व स्टाफ सहित यह संख्या 2,784 तक पहुंचती है। सुरक्षा प्रबंधन के तहत 2,265 दिल्ली पुलिस कर्मी, 580 होमगार्ड, और सीएपीएफ की 13 कंपनियों को तैनात किया गया है। वहीं आयोग ने मतगणना के लिए 10 स्ट्रॉन्ग रूम कम काउंटिंग सेंटर्स भी निर्धारित किए हैं।