फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro pays 6 crores to owners of two house to demolish their top floors

दिल्ली मेट्रो ने अपने रास्ते में आ रहे दो घरों को हटाने के लिए अपनाया ये अनोखा तरीका

Wed, 19 Apr 2017 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 19 Apr 2017 10:50 AM IST
विज्ञापन
delhi metro pays 6 crores to owners of two house to demolish their top floors
- फोटो : amar ujala

दिल्ली मेट्रो के फेज तीन में लगातार हो रही देरी ने डीएमआरसी को अगल तरह से सोचने के लिए मजबूर कर दिया है। दरअसल मेट्रो लाइन के बीच में आने वाली दो इमारतों के चलते काम में हो रही देरी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने एक अलग रास्ता निकाला है।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो ने इन दोनों इमारतों के मालिकों से सीधे बात कर उनके टॉप फ्लोर्स को तोड़ने के एवज में 5.19 करोड़ का सौदा कर डाला। इस तरह दिल्ली मेट्रो ने पहली बार इजमेंट राइट का इस्तेमाल कर यह डील की है।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि, इसके तहत दिल्ली मेट्रो का इन इमारतों पर मालिकाना हक नहीं होगा। यानी इमारत के मालिक अपने तोड़े गए मकान को फिर से बना सकेंगे जब मेट्रो का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। बस इसके लिए उन्हें मेट्रो से इजाजत लेनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन इमारतों के दोबारा न‌िर्माण के ल‌िए लेनी होगी मेट्रो से इजाजत

delhi metro pays 6 crores to owners of two house to demolish their top floors

हालांकि अब इन इमारतों पर जब भी दोबारा निर्माण किया जाएगा वो दिल्ली मेट्रो के नियमों के हिसाब से ही करना होगा। इसके साथ ही यह इमारत अपनी वर्तमान ऊंचाई तक कभी नहीं बन पाएगी।

इस डील के बारे में बताते हुए अनुज दयाल कहते हैं कि हसनपुर डील कई मायनों में अनोखी है। मेट्रो का प्लॉट ना होने के अलावा इसके लिए दी गई ऊंची फीस ही इसकी महत्ता बताता है जो मेट्रो लाइन 7(मजलिस पार्क से शिव विहार जाने वाली लाइन) है। बिना ‌इस कनेक्टिंग सेक्शन के आनंद विहार से विनोद नगर जाने वाले रास्ते को चालू ‌नहीं किया जा सकता।

हालांक‌ि  ऐसा पहली बार नहीं हुआ है फेज थ्री के रास्ते में आने वाले अलग-अलग जगहों पर स्थ‌ित इमारतों के साथ डील में अब तक द‌िल्ली मेट्रो 43 करोड़ खर्च क‌र चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed