फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro opens ticket counters for those with exact change

खुले पैसे वालों के लिए मेट्रो में अलग से काउंटर

Mon, 23 Feb 2015 04:46 PM IST
Updated Mon, 23 Feb 2015 04:46 PM IST
विज्ञापन
Delhi Metro opens ticket counters for those with exact change

दिल्ली मेट्रो में सफर करते हुए अगर आपके पास खुले पैसे होंगे तो कस्टमर केयर में टोकन खरीदने के लिए लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। दिल्ली मेट्रो ने खुले पैसे रखने वाले यात्रियों के लिए 20 स्टेशनों में स्पेशल सुनिश्चित मूल्य काउंटर खोले हैं। वहीं, स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वाले यात्रियों के पास अगर पैसे नहीं हैं तो कस्टमर केयर में उसे डेबिट या क्रेडिट कार्ड से रीचार्ज कर सकते हैं।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए सफर अधिक आसान और सुविधाजनक कर दिया है। कस्टमर केयर सेंटर पर अक्सर मेट्रो कर्मी और यात्रियों के बीच टोकन खरीदने के दौरान खुले पैसों के लिए झिकझिक होती थी। इसके चलते लाइन में पीछे खड़े यात्रियों को इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब डीएमआरसी ने 20 स्टेशन पर सुनिश्चित मूल्य काउंटर रविवार को खोल दिए हैं।
विज्ञापन


जिन यात्रियों के पास खुले पैसे होंगे, वह इन काउंटर से सीधे टोकन ले सकेंगे। यात्रियों को यह सुविधा र्नई दिल्ली, चांदनी चौक, राजीव चौक, आनंद विहार, शाहदरा, हुड्डा सिटी सेंटर, जहांगीरपुरी, उत्तम नगर ईस्ट, साकेत, दिलशाद गार्डन, कश्मीरी गेट, बदरपुर, एम्स, वैशाली, करोल बाग, सीलमपुर, एमजी रोड, नोएडा सिटी सेंटर, आरकेपुरम, द्वारका मोड़ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगद लेन-देन के झंझट से निजात

Delhi Metro opens ticket counters for those with exact change

अब डेबिट और क्रेडिट कार्ड से मेट्रो का स्मार्ट कार्ड भी रिचार्ज होगा। यह सुविधा एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन के अलावा अन्य 73 मेट्रो स्टेशन पर शुरू की गई है। यानी अब पर्स में नगदी लेकर चलने की जरूरत नहीं है। बॉर्डर के सभी मेट्रो स्टेशन समेत मुख्य स्टेशन पर यह सुविधा उपलब्ध होगी।

यात्रियों को यह सुविधा दिलशाद गार्डन, शाहदरा, सीलमपुर, रोहिणी, पीतमपुरा, शास्त्री नगर, तीज हजारी, राजीव चौक, कश्मीरी गेट, जहांगीरपुरी, पटेल चौक, एम्स,छत्तरपुर, हुड्डा सिटी सेंटर, विश्वविद्यालय, प्रगति मैदान, आजादपुर, द्वारका मोड, करोल बाग, मयूर विहार फेस एक, नोएडा सेक्टर 15, 16 व 18, बॉटेनिकल गार्डन, अक्षरधाम, पटेल नगर, कौशांबी, वैशाली, लक्ष्मी नगर, नोएडा सिटी सेंटर आदि पर मिलेगी।

टोकन के लिए यात्री बड़े नोट देते हैं, जिसके लिए खुले पैसे की दिक्कत से देरी होती है। अब दोनों योजनाओं से यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी। एक में खुले पैसे हैं तो जल्दी टोकन मिलेगा तो दूसरे में नगदी लेकर चलने के झंझट से छुटकारा मिलेगा।
अनुज दयाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, कम्युनिकेशन, डीएमआरसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed