{"_id":"4732e1203813b3395e009ed0cc9d03a1","slug":"delhi-metro-officer-arrest-on-rape-case-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त संग गैंगरेप करने वाला मेट्रो अफसर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोस्त संग गैंगरेप करने वाला मेट्रो अफसर गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 11 Aug 2014 05:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के प्रशांत विहार इलाके में महिला को नौकरी का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने मेट्रो में कार्यरत इंजीनियर और ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। शकूरपुर की रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने शुक्रवार को प्रशांत विहार थाने ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
जिला पुलिस उपायुक्त विक्रमजीत सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद दोनों आरोपियों को शनिवार रात हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने के बाद देर रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों को रविवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
गौरतलब है कि महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि मेट्रो में ठेकेदारी करने वाले रोहिणी निवासी एन मंडल से कुछ माह पहले उसकी मुलाकात हुई। एन मंडल ने उसे मेट्रो के इंजीनियर एस जी शर्मा से अच्छी जान पहचान होने की बात कही। साथ ही उसने इंजीनियर के जरिये नौकरी दिलाने की बात कहकर उनसे मिलवाया।
विज्ञापन
महिला ने आरोप लगाया कि इन दोनों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया। एक सप्ताह पहले उन लोगों ने उसे रोहिणी बुलाया और उसे हरियाणा लेकर गए। जहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वापस आने के बाद नौकरी की बात से दोनों मुकर गए।