{"_id":"66f6c69db917204c6502a9d5","slug":"delhi-metro-number-of-afc-gates-will-be-increased-to-reduce-crowd-pressure-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Metro: भीड़ के दबाव को कम करने के लिए बढ़ाई जाएगी एएफसी गेटों की संख्या, इन तीन लाइनों को मिलेगी सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Metro: भीड़ के दबाव को कम करने के लिए बढ़ाई जाएगी एएफसी गेटों की संख्या, इन तीन लाइनों को मिलेगी सौगात
Fri, 27 Sep 2024 08:22 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:22 PM IST
सार
दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट की संख्या बढ़ाई जाएगी। कई स्टेशनों पर एएफसी गेट पर यात्रियों की भीड़ हो जाती है। अतिरिक्त गेट लगने से यात्रियों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
दिल्ली मेट्रो (फाइल फोटो)
- फोटो : X/@OfficialDMRC
विस्तार
दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ के दबाव को कम करने के लिए ऑटोमेटिक फेयर कलेक्शन (एएफसी) गेट की संख्या बढ़ाई जाएगी। डीएमआरसी ने इसके लिए निविदा जारी की है। एक वर्ष में चरणबद्ध तरीके से अतिरिक्त गेट लगाए जाएंगे। मौजूदा समय में मेट्रो में रोजाना औसत 60 से 70 लाख लोग यात्रा करते हैं। ऐसे में कई स्टेशनों पर एएफसी गेट पर यात्रियों की भीड़ हो जाती है। अतिरिक्त गेट लगने से यात्रियों की राह आसान होगी।
विज्ञापन
मेट्रो अधिकारियों ने बताया कि 243 एएफसी गेट के लिए निविदा जारी की गई है। जिस कॉरिडोर पर अधिक जरूरत होगी, वहां पर अतिरिक्त गेट लगाए जाएंगे। वर्तमान में एनसीआर में मेट्रो का कुल नेटवर्क 393 किलोमीटर है और स्टेशनों पर 3184 एएफसी गेट लगे हैं। इन दिनों मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ गई है। डीएमआरसी के अनुसार, इस वर्ष अब तक 19 दिन ऐसे रहे हैं, जब मेट्रो में यात्रियों की यात्रा 70 लाख से अधिक रही।
विज्ञापन
20 अगस्त को मेट्रो में सबसे अधिक लोगों ने सफर किया। यलो लाइन समयपुर बादली-मिलेनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम में सबसे अधिक यात्री सफर करते हैं। इसके बाद ब्लू लाइन द्वारका सेक्टर 21-इलेक्ट्रानिक सिटी/वैशाली कॉरिडोर है। तीसरे नंबर पर रेड लाइन रिठाला-न्यू बस अड्डा गाजियाबाद कॉरिडोर है। तीनों कॉरिडोर के कुछ प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर एएफसी गेट की संख्या बढ़ाई जाएगी। अन्य कॉरिडोर पर भी अतिरिक्त गेट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन