फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro normal Services at all corridors, farmer protest

दिल्ली: सामान्य रूप से शुरू हुईं मेट्रो सेवाएं, डीएमआरसी ने ट्वीट कर दी जानकारी

Fri, 27 Nov 2020 06:05 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Fri, 27 Nov 2020 06:05 PM IST
विज्ञापन
delhi metro normal Services at all corridors, farmer protest
delhi metro - फोटो : PTI

विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल ने जानकारी दी है कि शाम 5:35 बजे से सभी लाइनों पर सामान्य रूप से सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। कल से पहले की तरह मेट्रो सेवाएं जारी रहेंगी। 

विज्ञापन


दिल्ली चलो मार्च के कारण लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को मेट्रो ट्रेन एनसीआर के शहरों से दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगाई गई थी। हालांकि, दिल्ली से एनसीआर जाने वाली ट्रेनें चलती रहीं। उधर, गुरुवार दोपहर दो बजे तक बॉर्डर स्थित दिल्ली-एनसीआर के स्टेशनों के बंद होने से यात्रियों का खासी परेशानी हुई। दो बजे के बाद भी सिर्फ दिल्ली से एनसीआर जाने वाली मेट्रो चलाई गई थी। एनसीआर के शहरों से दिल्ली की तरफ संचालन पांच बजे ही सामान्य हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) की ओर से किसान आंदोलन के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों से एनसीआर के शहरों के लिए मेट्रो सेवाएं दो बजे तक के लिए बंद कर दी गई थीं। हालांकि, एनसीआर के शहरों से दिल्ली के लिए यात्रियों को शाम पांच बजे के बाद सेवाएं फिर बहाल कर दी गई। शाम के वक्त एनसीआर के शहरों से दिल्ली के लिए मेट्रो सेवा की शुरुआत होने पर एक बार फिर यात्रियों की काफी भीड़ रही। शाम के वक्त दफ्तरों या जरूरी काम से दिल्ली लौटने वालों की मुश्किलें कम हुईं।


दूसरी तरफ सुरक्षा के लिहाज से कोविड-19 महामारी के दौरान एनसीआर के सभी शहरों से शुक्रवार सुबह से ही दिल्ली के लिए मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं रहीं, बाद में शाम 5:35 बजे से सामन्या सेवाएं शुरू कर दी गई। डीएमआरसी की ओर से किए गए ट्वीट में सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए इस आदेश को लागू किया गया था।

इस दौरान मेजर मोहित शर्मा राजेन्द्र नगर से दिलशाद गार्डन, गुरु द्रोणाचार्य से सुल्तानपुर, वैशाली से आनंद विहार, नोएडा सिटी सेंटर से न्यू अशोक नगर, ब्रिगेडियर होशियार सिंह से टिकरी कलां के बीच मेट्रो सेवाएं सुबह से बंद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed