फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi metro mobile app got 4.3 star.

मेट्रो के मोबाइल ऐप ने किया बड़ा कमाल

Wed, 15 Oct 2014 09:23 AM IST
Updated Wed, 15 Oct 2014 09:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi metro mobile app got 4.3 star.

दिल्ली मेट्रो के मोबाइल ऐप ने महज एक साल में विदेशी मेट्रो को मात दे दी। दिल्ली मेट्रो के मोबाइल ऐप को 4.3 की रेटिंग मिली है, जबकि विदेशों की मेट्रो के इस तरह के ऐप को अब तक महज चार की रेटिंग ही मिल पाई है।

विज्ञापन


खास बात है कि पिछले पांच महीनों में ही एक लाख से अधिक यात्रियों ने अपने मोबाइल पर इसे अपलोड किया है, जबकि एक साल में इसे 1.75 लाख लोगों ने अपलोड किया है।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने 15 अक्तूबर 2013 को मोबाइल ऐप बनाते हुए कभी नहीं सोचा था कि रेटिंग में विदेशी मेट्रो भी पिछड़ जाएगी। मोबाइल ऐप योजना की सालगिरह पर देसी-विदेशी ग्राहकों ने मेट्रो मोबाइल ऐप को हाई रेटिंग का स्कोर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो की वेबसाइट पर अब तक मोबाइल ऐप को पांच लाख लोगों ने देखा और जाना है, जबकि 1.75 लाख से अधिक लोग सितंबर तक अपलोड कर चुके हैं।

मंडी हाउस और एयरपोर्ट लाइन भी जुड़ेगी

Delhi metro mobile app got 4.3 star.

जल्द ही मोबाइल ऐप पर मंडी हाउस इंटरचेंज समेत जनपथ मेट्रो स्टेशन भी जुड़ा मिलेगा। इसके अलावा एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो लाइन और घटे किराये की जानकारी अपलोड की जाएगी। दिल्ली मेट्रो प्रबंधन यात्रियों को एयरपोर्ट मेट्रो से जोड़ने के लिए कुछ नई योजनाएं भी जोड़ने जा रहा है। इनमें स्मार्ट कार्ड, किराया, ऑनलाइन रिचार्ज और बिजनेस जैसी सहूलियतें शामिल हैं।

डीटीसी बस और फीडर से जोड़ा
यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने कुल 140 स्टेशनों के बाहर और आसपास के बस स्टॉप व डीटीसी बस रूट नंबर समेत फीडर की जानकारी ऐप से जोड़ी है, ताकि यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशानी न हो। यात्री जैसे ही ऐप में अपने स्टेशन और गंतव्य का नाम डालेंगे, वैसे ही डीटीसी और मेट्रो फीडर की जानकारी मिल जाएगी।

यात्रियों के सुझाव और शिकायतें
मेट्रो के दैनिक या‌त्री आयुष अग्रवाल का कहना है कि अच्छा और सुविधाजनक है लेकिन अपडेट की जरूरत है। मेट्रो में सिग्नल न होने से इंटरनेट नहीं चल पाता है। वही अंकित पाठक का कहना है कि दिल्ली विजिट के दौरान दिल्ली मेट्रो के मोबाइल ऐप से मिली राहत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed