किराये का विवाद और कत्ल: वैन चालक ने युवक को उतारा मौत के घाट, पत्नी और बेटे के साथ मिलकर बनाया प्लान
पूछताछ में आरोपी राजिंदर ने बताया कि उसने युवक को गुरुग्राम के इफको चौक से अपनी वैन में बैठाया था। रास्ते में किराये को लेकर दोनों में विवाद हो गया। युवक ने 1000-1500 रुपये का किराया देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच वैन में ही झगड़ा हो गया और उसने उसकी हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी दिल्ली के नारायणा इलाके में 1000-1500 रुपये के किराये के विवाद में एक ईको वैन चालक ने युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे के साथ मिलकर शव की पहचान छिपाने की कोशिश की। तीनों ने शव के कपड़े उतारकर उसे सड़क किनारे फेंक दिया। नारायणा थाना पुलिस ने मामले में वैन चालक राजिंदर कुमार उर्फ अन्नू (59), उसकी पत्नी कामिनी (50) और बेटे लक्ष्य (28) को गिरफ्तार किया है। मृतक की अभी पहचान नहीं हो सकी है।
जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी के अनुसार, 17 अगस्त को नारायणा पुलिस को सी-ब्लॉक स्थित सेवा भारती एनजीओ की दीवार के पास शव पड़े होने की सूचना मिली थी। मौके पर 30 से 35 साल के युवक का शव मिला। उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। आसपास खून फैला था। मौके से ईंटें और मिट्टी के बर्तन के टुकड़े भी मिले थे। मृतक के बाएं हाथ पर दिल के आकार का टैटू बना था। इसमें तीर के निशान के साथ आनंद और रेनू लिखा हुआ था।
पुलिस इसी टैटू के आधार पर मृतक की पहचान करने में जुटी है। पूछताछ में आरोपी राजिंदर ने बताया कि उसने युवक को गुरुग्राम के इफको चौक से अपनी वैन में बैठाया था। रास्ते में किराये को लेकर दोनों में विवाद हो गया। युवक ने 1000-1500 रुपये का किराया देने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच वैन में ही झगड़ा हो गया और उसने उसकी हत्या कर दी।
कपड़े उतारकर सड़क किनारे फेंक दिया था
हत्या के बाद राजिंदर ने अपनी पत्नी कामिनी और बेटे लक्ष्य को मौके पर बुलाया। पुलिस के अनुसार, तीनों ने मिलकर युवक के कपड़े उतारे और शव को सड़क किनारे फेंक दिया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल ईको वैन, मृतक के कपड़े और जूते बरामद कर लिए हैं। पुलिस अब मृतक की पहचान करने के साथ घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है।