{"_id":"6a8ab36700b5aa81920145b3","slug":"police-raid-two-spa-centers-in-kalkaji-prostitution-racket-busted-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: कालकाजी के दो स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 21 महिलाएं बचाई गईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: कालकाजी के दो स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, 21 महिलाएं बचाई गईं
Sun, 23 Aug 2026 02:16 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 23 Aug 2026 02:16 PM IST
सार
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कालकाजी स्थित दो स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर, पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दोनों सेंटरों पर छापा मारा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : arrest
विस्तार
दिल्ली के कालकाजी इलाके में दो स्पा सेंटरों में चल रहे जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटरों में छापेमारी की। इस दौरान कुल 21 महिलाओं को मुक्त कराया गया है, जिन्हें इस धंधे में फंसाया गया था। पुलिस ने दोनों सेंटरों के दो मैनेजरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कालकाजी स्थित दो स्पा सेंटरों में अवैध गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इस सूचना के आधार पर, पुलिस की अलग-अलग टीमों ने दोनों सेंटरों पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान, पुलिस ने दोनों सेंटरों में नकली ग्राहक भेजकर भी पड़ताल की।
विज्ञापन
इस दोहरी कार्रवाई में दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। दोनों स्पा सेंटरों से कुल 21 महिलाओं को बचाया गया। इन महिलाओं को चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया है और कानून के अनुसार उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पुलिस दोनों मामलों में आगे की जांच कर रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन