{"_id":"6a8aa4cbd61aed37c002c776","slug":"class-8-student-mithun-swept-away-in-an-open-drain-in-delhi-s-jasola-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: पतंग लूटने के चक्कर में खुले नाले में बहा 15 वर्षीय मिथुन, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला बेटा, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: पतंग लूटने के चक्कर में खुले नाले में बहा 15 वर्षीय मिथुन, पिता बोले- अभी तक नहीं मिला बेटा, तलाश जारी
Sun, 23 Aug 2026 01:14 PM IST
Vijay Singh Pundir
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के जसौला इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां पतंग लूटने के चक्कर में एक 15 वर्षीय लड़का मिथुन खुले नाले में बह गया। एनडीआरएफ की टीमें मौके पर मौजूद हैं और गोताखोरों की मदद से मिथुन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पिता अवधेश कुमार ने बताया, 'मेरा बेटा कल सुबह 11 बजे यहां गिर गया था। वह चौदह या पंद्रह साल का है। उसका नाम मिथुन है, आठवीं कक्षा में पढ़ता है। हमें नहीं पता कि वह कैसे गिरा, लेकिन वह अभी तक मिला नहीं है। यह नाला पूरी तरह खुला हुआ है। एनडीआरएफ की टीम और गोताखोर यहां पहुंचे।'
विज्ञापन
स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार दोपहर मिथुन एक कटी हुई पतंग को पकड़ने के लिए उसके पीछे भाग रहा था, तभी उसका संतुलन बिगड़ा और वह सीधे नाले में जा गिरा। रेस्क्यू टीम तुरंत मौके पर पहुंची और मिथुन की तलाश शुरू की लेकिन अभी तक उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।#WATCH | Delhi: The NDRF conducts a rescue operation after a 15-year-old boy, Mithun, got swept away in an open drain in Jasola. pic.twitter.com/YagqGrXwrK
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 23, 2026
शनिवार रात में रेस्क्यू ऑपरेशन रोकने के बाद रविवार सुबह से किशोर की तलाश करने के लिए फिर से प्रयास किए जा रहे हैं।