फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi metro eighteen stations name to be renamed

दिल्ली मेट्रो : 18 स्टेशनों का नाम बदले जाएंगे

Wed, 13 Sep 2017 09:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नर्ई दिल्ली Updated Wed, 13 Sep 2017 09:41 AM IST
विज्ञापन
delhi metro eighteen stations name to be renamed
demo pic

आने वाले दिनों में अगर आपको किसी मेट्रो स्टेशन का नाम बदला हुआ नजर आए तो चौंकिएगा नहीं। दिल्ली मेट्रो अपने पुरानी लाइनों समेत निर्माणाधीन मेट्रो फेज तीन के 18 स्टेशनों का  नाम बदलने की तैयारी कर रही है। डीएमआरसी ने कमाई के लिए कंपनियों के सामने ब्रांडिंग के लिए 18 स्टेशनों के नाम बदलने को लेकर निविदा जारी किया है। इससे पहले भी दिल्ली एनसीआर के कई स्टेशनों के नाम ब्रांडिंग के लिए पहले भी बदल जा चुके हैं।

विज्ञापन


ब्रांडिंग के लिए बाजार में बिकने के लिए 18 मेट्रो स्टेशनों के नाम में ब्लू लाइन (द्वारका से वैशाली/कौशांबी) के 7 स्टेशन, वॉयलेट लाइन (कश्मीरी गेट से बदरपुर) के 4, इसके अलावा मेट्रो फेज तीन के निर्माणाधीन लाइनों के 5, यलो लाइन पर एक और 1 स्टेशन ग्रीन लाइन पर मौजूद है।
विज्ञापन


डीएमआरसी ने सभी लाइनों के लिए अलग-अलग स्टेशनों को ब्रांडिंग के लिए कंपनियों को देगी। इससे पहले मेट्रो विश्वविद्यालय, आईटीओ, नोएडा सिटी सेंटर समेत कई स्टेशनों को ब्रांडिंग के लिए उसका नाम बेच चुकी है। यही नहीं कपंनियों को पूरे स्टेशन परिसर और बाहर के इमारत को उस कंपनी के रंग से स्टीकर से रैप करने का भी मौका दिया जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन स्टेशनों के बदलेंगे नाम
वॉयलेट लाइन पर सराय, मेवला महाराजपुर, जनपथ, दिल्ली गेट। ब्लू लाइन पर गोल्फ कोर्स, द्वारका सेक्टर 14 व 12, करोल बाग, राजेंद्र प्लेस, कौशांबी, नोएडा सेक्टर-16, 

यलो लाइन पर जोरबाग, ग्रीन लाइन पर निर्माणाधीन मॉडर्न इंडस्ट्रियल स्टेट, बीकाजी कामा प्लेस, सुखदेव विहार, आईपी एक्सटेंशन, नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और राजेंद्र नगर।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed