फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro Airport Express Line will be extended to Dwarka Convention Center

Delhi Metro: एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का द्वारका कंवेशन सेंटर तक होगा विस्तार, ट्रायल शुरू, जुलाई में शुरू होगा परिचालन

Mon, 27 Jun 2022 05:06 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Mon, 27 Jun 2022 05:06 AM IST
सार

आईआईसीसी एक भूमिगत स्टेशन होने के साथ ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और द्वारका सेक्टर 21 से जोड़ने वाली मौजूदा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विस्तार है। इस सेक्शन पर मेट्रो परिचालन के शुरू होने पर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन कॉरिडोर 24.70 किलोमीटर लंबा हो जाएगा।

विज्ञापन
Delhi Metro Airport Express Line will be extended to Dwarka Convention Center
मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का द्वारका कंवेशन सेंटर तक होगा विस्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेट्रो की एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का द्वारका के सेक्टर-25 स्थित इंडिया इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर (आईआईसीसी) तक विस्तार किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने एक और कदम बढ़ाते हुए करीब दो किलोमीटर के दायरे में मेट्रो परिचालन के लिए ट्रायल रन रविवार से शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


आईआईसीसी एक भूमिगत स्टेशन होने के साथ ही इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और द्वारका सेक्टर 21 से जोड़ने वाली मौजूदा एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विस्तार है। इस सेक्शन पर मेट्रो परिचालन के शुरू होने पर एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन कॉरिडोर 24.70 किलोमीटर लंबा हो जाएगा। इससे द्वारका सेक्टर-25, 26 सहित गुरुग्राम को जोड़ने वाली द्वारका एक्सप्रेसवे के इर्द-गिर्द के क्षेत्रों के लिए भी मेट्रो की कनेक्टिविटी होगी। इससे आईआईसीसी और नई दिल्ली के बीच की दूरी मेट्रो से महज आधे घंटे में की जा सकेगी।
विज्ञापन


फिलहाल सेक्टर-21 द्वारका मेट्रो स्टेशन से यात्रियों के लिए ब्लू लाइन पर मेट्रो की सुविधा है। विस्तार से यात्रियों के लिए द्वारका और नई दिल्ली स्टेशन के बीच यात्रियों को ब्लू लाइन के साथ-साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन का विकल्प भी होगा। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो सेवाएं काफी त्वरित गति से चलती हैं और महज आधे घंटे में आईआईसीसी से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन तक पहुंच सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रायल के बाद सुरक्षा आयुक्त करेंगे निरीक्षण
डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेट कम्यूनिकेशन) अनुज दयाल का कहना है कि ट्रायल रन के दौरान मेट्रो सिग्नलिंग सिस्टम का परीक्षण किया जाता है। सफल ट्रायल के बाद मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) सहित इस सेक्शन के लिए अनुमोदन प्रदान करने वाले प्राधिकारियों की तरफ से इस सेक्शन का निरीक्षण किया जाएगा। परिचालन के लिए जरूरी तमाम सुरक्षा मानकों को पूरा करने के बाद यात्रियों के लिए द्वारका सेक्टर-21 से आईआईसीसी के बीच के लिए मेट्रो की सुविधा शुरू कर दी जाएगी। 

सेंटर में होंगी कई अत्याधुनिक सेवाएं
आईआईसीसी को देश के सबसे बड़े प्रदर्शनी और कन्वेंशन सेंटर के तौर पर विकसित किया जा रहा है। इसमें कंवेशन सेंटर, ऑडिटोरियम, होटल, दफ्तर सहित तमाम अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी। फिलहाल इस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है और नया मेट्रो स्टेशन बनने से यात्रियों के लिए अधिक दूरी तक मेट्रो की पहुंच होगी। इससे आवागमन में सहूलियत होगी और समय की भी बचत होगी। जुलाई में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के विस्तारित हिस्से पर मेट्रो सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। 

17 मीटर गहरा होगा आईआईसीसी स्टेशन
आईआईसीसी मेट्रो स्टेशन का निर्माण सतह से करीब 17 मीटर की गहराई पर किया जा रहा है। स्टेशन में प्रवेश और निकास के लिए पांच गेट होंगे। यात्रियों की सुविधा और सुगम आवाजाही के लिए 14 एस्केलेटर, पांच लिफ्ट के साथ सीढ़ियां भी होंगी। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के अन्य स्टेशनों की तरह यहां भी फुल हाइटप्लेटफॉर्म स्क्रीन डोर होंगे।

द्वारका सेक्टर-21 से दो मेट्रो लाइनों पर कर सकेंगे सफर
द्वारका में एयरपोर्ट लाइन का विस्तार होने से यात्रियों के लिए मध्य दिल्ली पहुंचने के लिए मेट्रो की दो लाइनों का सीधा विकल्प होगा। फिलहाल ब्लू लाइन और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर द्वारका सेक्टर-21 स्टेशन तक मेट्रो की सुविधा है। विस्तार के बाद यात्रियों को द्वारका सेक्टर-21 से ब्लू लाइन के तमाम स्टेशनों के साथ साथ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के स्टेशनों तक आवागमन की सुविधा होगी। इससे गुरुग्राम और द्वारका के बीच के क्षेत्रों में रहने वालों को भी मेट्रो की कनेक्टिविटी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed