फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi metro A woman jumps off a train at Jor Bagh metro station in Delhi she dies

मेट्रो के सामने लगा दी छलांग: सीसीटीवी मॉनिटरिंग रूम में बैठे शख्स को महिला की हरकतें देख हुआ शक, जो नहीं होना था फिर हुआ वही

Tue, 05 Jul 2022 04:59 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Jul 2022 04:59 AM IST
सार

जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर रेल के ट्रैक पर एक महिला ने छलांग लगा दी, जिससे महिला बुरी तरह से घायल हो गई। इसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।महिला की उम्र करीब 45 से 50 साल के बीच बताई जा रही है।

विज्ञापन
Delhi metro A woman jumps off a train at Jor Bagh metro station in Delhi she dies
दिल्ली मेट्रो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में जोर बाग मेट्रो स्टेशन के प्लेटफॉम नंबर एक पर सोमवार सुबह एक महिला ने ट्रेन के सामने छलांग लगा दी। हालांकि महिला की हरकत देखकर सीसीटीवी कैमरे की मॉनिटरिंग कर रहे कर्मचारी ने चालक को रुकने का इशारा किया। जब तक चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोकने की कोशिश की, तब तक महिला उसकी चपेट में आ गई। इसके बाद घायल महिला को तुरंत ट्रेन के नीचे से निकालकर सफदरजंग अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृत महिला के पास से कोई कागजात या फिर मोबाइल फोन नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस मृत महिला की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन

मेट्रो पुलिस उपायुक्त जितेंद्र मणि ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10.50 बजे मेट्रो रेलवे पुलिस को जोर बाग मेट्रो स्टेशन पर एक महिला के ट्रेन के सामने छलांग लगाने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही आईएनए मेट्रो स्टेशन थाना पुलिस जोर बाग मेट्रो स्टेशन पहुंची। तब तक सीआईएसएफ कर्मी और मेट्रो कर्मी महिला को जख्मी हालत में उसे एंबुलेंस से सफदरजंग अस्पताल ले जा चुके थे। जहां महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मामले की छानबीन के दौरान पता चला कि महिला प्लेटफार्म संख्या एक पर हुड्डा सिटी सेंटर की ओर जाने वाली ट्रेन का इंतजार कर रही थी। अचानक महिला ट्रैक पर उतर गई। महिला की हरकतों को देखकर सीसीटीवी कैमरे के मॉनिटरिंग रूम में मौजूद कर्मचारी भागकर प्लेटफार्म पर पहुंचा। इसी बीच ट्रेन प्लेटफार्म में घुस रही थी। कर्मचारी ने हाथ दिखाकर ट्रेन को रूकने का इशारा किया। चालक ने भी उसके इशारा देखकर ट्रेन को रोकने के लिए इमरजेंसी ब्रेक लगाई। लेकिन तब तक महिला ट्रेन की चपेट में आ गई और उसके ऊपर से दो से तीन डब्बे गुजर गए।

विज्ञापन

महिला की नहीं हो सकी पहचान
पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला के पास से कोई कागजात नहीं मिला है। जिससे उसकी पहचान की जा सके। महिला की उम्र करीब 45 से 50 साल के बीच है और उसने सलवार सूट पहन रखा है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि महिला की पहचान के बाद ही खुदकुशी के कारण का पता चल पाएगा। घटना की वजह से येलो लाइन पर मेट्रो का संचालन करीब एक घंटे तक प्रभावित रहा।

येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं करीब एक घंटे तक रहीं प्रभावित
सप्ताह के पहले दिन येलो लाइन पर एक बार फिर मेट्रो सेवाएं करीब एक घंटे तक प्रभावित रही। जोरबाग मेट्रो स्टेशन पर हादसा होने से मेट्रो का परिचालन बंद करना पड़ा। इससे इस रूट के ज्यादातर स्टेशनों पर मेट्रो धीमी रफ्तार में चली। करीब 11.45 बजे ट्रैक पर मेट्रो की आवाजाही सामान्य हो गई। 

धीमी रफ्तार में मेट्रो चलने से यात्रियों को हुई देरी
येलो लाइन पर सुबह के वक्त मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने से दफ्तर, कॉलेज और जरूरी काम से आने जाने वालों को गंतव्य तक पहुंचने में देरी हुई।  मेट्रो सेवाएं प्रभावित होने की उदघोषणा भी की जा रही थी, लेकिन मॉडल टाउन से राजीव चौक के बीच एक बार स्टेशन से दूर मेट्रो ट्रैक पर खड़ी हो गई। नतीजतन यात्रियों के लिए इंतजार के अलावा कोई और विकल्प नहीं था। कुछ यात्रियों ने इंतजार से बचने के लिए दूसरे परिवहन साधनों को अपनाया।

जुलाई में भी यात्रियों को हुई थी परेशानी
पिछले महीने भी मेट्रो की येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं एक बार प्रभावित हो चुकी हैं। जुलाई में एक बार फिर यात्रियों को मेट्रो सेवाएं देर होने से परेशानियों के दौर से गुजरना पड़ा। दफ्तर या जरूरी काम के लिए समय से नहीं पहुंचने की वजह से हुई परेशानी के लिए कुछ यात्रियों ने ट्वीट् कर अपनी परेशानियां बयां की। स्टेशनों के बीच मेट्रो के रुक-रुककर चलने से लोगों को और अधिक परेशानी हुई। स्टेशन से आगे रुकने के कारण यात्री न तो उतर सकते थे और न ही सफर में परिवहन साधनों को बदल सकते थे। आखिरकार 11.45 बजे येलो लाइन पर मेट्रो सेवाएं सामान्य हुईं।  दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के मुताबिक, जोरबाग पर एक महिला के ट्रैक पर छलांग लगाने के बाद सेवाएं प्रभावित हुईं। इस दौरान येलो लाइन पर हुडा सिटी सेंटर की तरफ जाने वाली ट्रेनों को अलग अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed