फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi metro 25 days in a month metro technological malfunction on all routes

दिल्ली मेट्रो: एक महीने में 25 दिन, सभी रूटों पर आई खराबी, यात्रियों का हुआ हाल बेहाल

Mon, 20 May 2019 09:23 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 20 May 2019 09:23 AM IST
विज्ञापन
Delhi metro 25 days in a month metro technological malfunction on all routes
फाइल फोटो
दिल्ली की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को पिछले 30 दिनों में 25 दिन परेशानी का सामना करना पड़ा है। मेट्रो की पुरानी मेट्रो लाइनों के अलावा नए रूट पर लगातार तकनीकी समस्याएं पेश आ रही हैं। 
विज्ञापन


पिछले एक महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो कुछ लाइनों पर यात्रियों को एक दिन में दो या तीन बार भी मेट्रो की तकनीकी खराबी के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


पिछले एक महीने में दिल्ली मेट्रो रेड, यलो, ब्लू, वॉयलेट, ग्रीन, मजेंटा और पिंक सभी सातों लाइनों पर सिग्नल में तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक यानी 15 दिनों में दिल्ली मेट्रो 14 दिन तकनीकी खराबी का शिकार हई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मई में 17 मई तक 11 दिन मेट्रो ने दिल्ली वासियों के भरोसे को तोड़ा, लेकिन इन दिनों में मेट्रो की खराबी एक ही दिन में कई लाईनों पर सामने आई, जिस वजह से मेट्रो की तकनीकी खराबी का अनुपात और बढ़ रहा है।
 

अप्रैल में ब्लू लाइन पर 7 दिन, पिंक लाइन पर 3 दिन, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर दो दिन, रेड लाइन पर दो दिन, वॉयलेट लाइन पर एक दिन और ग्रीन लाइन पर एक दिन तकनीकी खराबी का सामना करना पड़ा। इस बीच एक दिन में अलग-अलग लाइनों पर हुई तकनीकी खराबियों को अलग से गिना गया है।

वहीं मई में अब तक मजेंटा लाइन पर चार दिन, पिंक लाइन पर दो दिन, वॉयलेट लाइन पर दो दिन, रेड लाइन पर एक दिन, ग्रीन लाइन पर एक दिन, यलो लाइन पर एक दिन तकनीकी खराबी ने यात्रियों का हाल बेहाल किया। 

मेट्रो लाइनों पर आई तकनीकी खराबी ने सामान्य तौर पर यात्रियों को आधे घंटे से लेकर दो घंटे तक परेशान किया। इस बीच ट्रेनों को धीमी रफ्तार में चलाया गया और तकनीकी कारणों की वजह से मेट्रो स्टेशनों से पहले ही ट्रेनों को रोका भी गया।
 

क्या कहता है डीएमआरसी प्रबंधन

दिल्ली मेट्रो नेटवर्क पर आए दिन आ रही तकनीकी खराबी के संबंध में डीएमआरसी का कहना है कि मेट्रो सेवा संचालन के बाद मेंटिनेंस के लिए रात में कुछ ही घंटों का समय मिलता है, जिसमें एक साथ मेंटिनेंस नहीं हो पाता।

वहीं डीएमआरसी ने सिग्नल में तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा बाधित होने की बात कही है। डीएमआरसी ने मेट्रो नेटवर्क पर मेंटिनेंस को और बेहतर करने का आश्वासन दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed