फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-Meerut Express-Way to be completed by March said vk singh

‘मार्च में हापुड़ तक पूरा होगा दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे’

Sun, 06 Jan 2019 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 06 Jan 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Meerut Express-Way to be completed by March said vk singh
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे - फोटो : फाइल फोटो

आम चुनाव से पहले हापुड़ तक दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो जाएगा। केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री और स्थानीय सांसद वीके सिंह का कहना है कि एक्सप्रेस-वे पर तेजी से काम चल रहा है। मार्च में हापुड़ तक एक्सप्रेस-वे बनकर तैयार हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने विकास से लेकर स्थानीय समस्याओं और भविष्य की योजनाओं को लेकर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा एनएचएआई दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे को एलिवेटेड बनाना चाहती थी, लेकिन केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिल कर बात रखी कि तो वो 14 लाइन की सड़क बनाने पर सहमत हुए।

विज्ञापन


विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि जब यहां से चुनाव लड़ा और जीता तो समस्याएं बहुत सारी थीं। चुनाव के दौरान ही संज्ञान में आया कि शहर के बड़े हिस्से (विजय नगर) की बाकी शहर से कनेक्टिविटी नहीं है। रेलवे में लंबे समय तक लगा रहा, उसके बाद अब काम हो रहा है। अब हम कह सकते हैं कि विजय नगर को जोड़ने वाला धोबीघाट आरओबी देश का सबसे अद्भुत व सुंदर पुल होगा। एलिवेटेड रोड का काम रेलवे व पर्यावरण मंत्रालय की एनओसी के बाद शुरू कराया गया, जिसके बाद राजनगर एक्सटेंशन तक एलिवेटेड रोड चल रही है। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने कहा नए बस अड्डे से दिलशाद गार्डन तक मेट्रो इसी महीने के अंत तक या अलग महीने शुरू होगी। साथ में हिंडन से उड़ान सेवा भी अगले महीने तक शुरू होनी है। स्थानीय यात्रियों के लिए दो ट्रेनों का गाजियाबाद में स्टॉपेज भी जल्द शुरू होगा। 100 इलेक्ट्रिक बसें भी जल्द शहर को मिलने जा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव लड़ने को दूसरी जगह जाने की क्या जरूरत 
हरियाणा के भिवानी से चुनाव लड़ने की अटकलों पर सांसद ने कहा कि वर्ष 2014 में मोदी जी ने मुझे फोन कर रहा कि आपको गाजियाबाद से चुनाव लड़ना है। वह लड़े और जनता का भारी समर्थन मिला। जब यहां पर लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है तो चुनाव लड़ने के लिए दूसरी जगह जाने की क्या जरूरत है।

दो बड़े काम नहीं हो पाए पूरे 
अभी तक में कार्यकाल में अधूरे कार्यों को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि शहर में अंडरग्राउंड वायरिंग व हिंडन की सफाई का काम अधूरा रहा गया है। दोनों ही बड़े काम हैं, जिन पर काफी पैसा खर्च होना है। अंडरग्राउंड वायरिंग के काम पर तीन से चार हजार करोड़ रुपया खर्च होना है। अब कोशिश है कि मार्च से काम की शुरूआत करा दूं। हिंडन पर भी अगले कार्यकाल में प्राथमिकता से काम होगा।  


विदेश में फंसे भारतीयों को हर संभव मदद 
कुवैत समेत अन्य देश में फंसे भारतीयों को लेकर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार 24 घंटे उनकी मदद के लिए काम कर रही है। खाड़ी देशों में दो समस्याएं हैं। एक जिन कंपनियों में भारतीय नौकरी कर रहे हैं, उनकी हालत काफी खराब है, दूसरे बिना तनख्वाह के भी वो काम करते रहते हैं, जिसके चक्कर में उनका एग्जिट वीजा खत्म हो जाता है। सभी भारतीय को लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर पर कहा भाजपा सरकार में आने के बाद वहां काफी तरक्की हुई है। हर राज्य में पासपोर्ट ऑफिस खुला है। सड़क और पुल का काम काफी हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed