{"_id":"6987b9238e05526bdf0022a4","slug":"delhi-medical-association-s-annual-elections-today-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"DMA Elections: दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव आज, 16 हजार डॉक्टर करेंगे मतदान, नतीजों का एलान रात को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
DMA Elections: दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव आज, 16 हजार डॉक्टर करेंगे मतदान, नतीजों का एलान रात को
Sun, 08 Feb 2026 03:44 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 08 Feb 2026 03:44 AM IST
सार
डीएमए के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अश्विनी डालमिया ने बताया कि डीएमए के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। जिसमें 16 हजार डॉक्टर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
demo
- फोटो : Freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेडिकल एसोसिएशन (डीएमए) के वार्षिक चुनाव में अलग-अलग पदों के लिए रविवार को मतदान होगा। डीएमए के मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ. अश्विनी डालमिया ने बताया कि डीएमए के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। जिसमें 16 हजार डॉक्टर मतदान करेंगे।
विज्ञापन
मतदान की प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू होकर शाम पांच बजे तक चलेगी। जबकि मतदान का परिणाम रात 11 बजे जारी किया जाएगा। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। डीएमए के पांच अलग-अलग जोन में मतदान का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इसमें दरियागंज स्थित डीएम हाउस, पूर्वी दिल्ली शाखा कार्यालय, लाजपत भवन, जनकपुरी शाखा और पंजाबी भवन में मतदान होगा। उन्होंने कहा कि इस चुनाव मेंअध्यक्ष पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में है। इसमें डॉ. राजीव सूद और डॉ एस. के पोद्दार शामिल है।
विज्ञापन