फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi mcd election 2022 date announced voting on 4 december and result on seven december

Delhi MCD Election 2022: नगर निगम चुनाव का शंखनाद, चार दिसंबर को मतदान, सात को परिणाम, आचार संहिता लागू

Fri, 04 Nov 2022 08:57 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 04 Nov 2022 08:57 PM IST
सार

दिल्ली के चुनाव आयुक्त विजय देव ने बताया कि एमसीडी के 250 वार्ड के लिए 1,46,73,847 मतदाता 13,665 केंद्रों पर मत डालेंगे। चार दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन
delhi mcd election 2022 date announced voting on 4 december and result on seven december
दिल्ली के चुनाव आयुक्त विजय देव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली नगर निगम चुनाव का शंखनाद हो गया है। मतदान चार दिसंबर को होगा, जबकि परिणाम 7 दिसंबर को आएगा। चुनाव के एलान के साथ ही चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। प्रत्याशी सात नवंबर से 14 नवंबर के बीच नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 16 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगा और प्रत्याशी 19 नवंबर तक नाम वापस ले सकेंगे। आयोग पहली बार चुनाव प्रचार की वीडियोग्राफी कराएगा।

विज्ञापन

दिल्ली के चुनाव आयुक्त विजय देव ने शुक्रवार को कश्मीरी गेट स्थित कार्यालय में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एमसीडी के 250 वार्ड के लिए 1,46,73,847 मतदाता 13,665 केंद्रों पर मत डालेंगे। चार दिसंबर को सुबह आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान होगा। चुनाव में एक उम्मीदवार आठ लाख रुपये खर्च कर सकेगा। पिछले चुनाव में 5.75 लाख रुपये खर्च करने की सीमा थी। सामान्य वर्ग के वार्ड में एक उम्मीदवार को पांच हजार रुपये जमानत राशि जमा करानी होगी, जबकि अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्डों में जमानत राशि ढाई हजार रुपये होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विजय देव बताया कि दिल्ली राज्य चुनाव आयोग एक स्वतंत्र संस्था है और उसने एमसीडी चुनाव में निर्वाचन आयोग के नियम व शर्तों को अपनाने का निर्णय लिया है। इस तरह वह मतदान में ईवीएम का उपयोग करेंगे। उम्मीदवार के नाम के साथ उसका फोटो भी लगाया जाएगा। इसमें मतदाताओं के उम्मीदवार पसंद न होने पर नोटा का बटन की सुविधा दी जाएगी। हर वार्ड में एक मॉडल मतदान केंद्र बनाया जाएगा। इसका संचालन महिला अधिकारी व कर्मचारी करेंगी। इस मतदान केंद्र में सभी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होगी। उम्मीदवार सुबह 10 बजे से शाम तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे और वे चुनाव प्रचार के दौरान रात 10 बजे से सुबह छह बजे तक लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं कर सकेंगे।

विज्ञापन

एमसीडी चुनाव का कार्यक्रम
04 दिसंबर को होगा चुनाव
07 दिसंबर को होगी मतगणना
07 नवंबर से नामांकन पत्र भरने की होगी शुरूआत
14 नवंबर तक भरे जा सकेंगे नामांकन पत्र
16 नवंबर को होगी नामांकन पत्रों की जांच
19 नवंबर तक वापस लिए जा सकेंगे नामांकन पत्र
1,46,73,847 मतदाता
13665 मतदान केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed