फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi MCD anti encroachment drive in kalyanpuri, aap mla kuldeep kumar detained

दिल्ली: कल्याणपुरी में गरजा निगम का बुलडोजर, हिरासत में लिए गए विरोध कर रहे आप विधायक कुलदीप कुमार

Wed, 18 May 2022 03:09 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 18 May 2022 03:09 PM IST
सार

कुलदीप कुमार ने लोगों के साथ मिलकर निगम के अभियान का विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आप विधायक का कहना है कि लोगों के पास अपने निर्माण के सारे कागज होने के बाद भी निगम का बुलडोजर अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
Delhi MCD anti encroachment drive in kalyanpuri, aap mla kuldeep kumar detained
फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम की मंगलवार को हुई रिठाला में कार्रवाई के बाद आज पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में अवैध निर्माण पर निगम का बुलडोजर चला। इस दौरान निगम के इस अतिक्रमण विरोधी अभियान को रोकने आम आदमी पार्टी के विधाय कुलदीप कुमार पहुंच गए।

विज्ञापन


उन्होंने लोगों के साथ मिलकर निगम के अभियान का विरोध किया जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। आप विधायक का कहना है कि लोगों के पास अपने निर्माण के सारे कागज होने के बाद भी निगम का बुलडोजर अपनी कार्रवाई जारी रखे हुए है।
विज्ञापन


मंगलवार को रिठाला में चले थे बुलडोजर
उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ से कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को निगम ने रिठाला मेट्रो स्टेशन से पुलिस चौकी तक भारी अतिक्रम को साफ किया। इस दौरान निगम का बुलडोजर आते देख अतिक्रमणकारी खुद ही अपना सामान समेटकर भाग खड़े हुए। इसके बावजूद निगम ने यहां कई घंटे तक सड़क सफाई का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त संजय गोयल ने बताया कि स्थानीय पुलिस की मदद से रोहिणी क्षेत्र में रिठाला मेट्रो स्टेशन से पुलिस चौकी तक अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान दो अस्थायी झुग्गियों, तीन टीन शेड, आठ रेहड़ी, दो डंप किए गए वाहन, 27 लकड़ी के काउंटर और तंदूर को सड़क से हटाया गया। इस काम में निगम ने एक जेसीबी और चार डंपरो को लगा रखा था। मौके से करीब दो ट्रक मालबा हटाया गया।


इस कार्रवाई में सड़क के दोनों ओर करीब 800 मीटर क्षेत्र से अस्थायी अतिक्रमण हटाया गया। निगम ने जानकारी दी है कि यहां पर अतिक्रमण हटाने के अभियान से पहले ही 450 में से 400 अवैध अतिक्रमणकारियों ने खुद सड़क खाली कर दिया। यह कार्रवाई यहां पर यातायात को सुगम बनाने और पैदल चलने के लिए रास्ते को साफ करने के लिए किया गया। आयुक्त संजय गोयल ने कहा कि अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed