फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi manish sisodia satyendra jain press conference on city condition over coronavirus crisis

दिल्ली में अचानक बढ़े मौत के मामलों पर बोले सिसोदिया- 82 में से 69 केस पुराने

Fri, 29 May 2020 02:25 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 29 May 2020 02:25 PM IST
विज्ञापन
delhi manish sisodia satyendra jain press conference on city condition over coronavirus crisis
प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए सिसोदिया - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिल्ली में कोरोना के हाल और उससे लड़ने के लिए क्या तैयारियां की जा रही हैं इसके बारे में बात की। दोनों ने ही जनता को आश्वासन देने की कोशिश की कि इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है। 

विज्ञापन


दिल्ली में मौतों के आंकड़े पर भी बोले सिसोदिया
सिसोदिया ने कहा कि मैं आपको आंकड़ा बताना चाहता हूं कि कल दिल्ली में कोरोना से 13 मौतें हुई हैं। इसके साथ-साथ 69 डेथ के मामले जो पुराने थे और उनकी जांच के बाद वो भी दिल्ली के आंकड़े जुड़े हैं, उसके बाद आपको आज के आंकड़ों में 82 मौतें ज्यादा दिखेंगी। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि यह सब पुराने हैं जो 28 मई के आंकड़े हैं वो सिर्फ 13 मौतों के हैं। बाकी सभी 69 मौतें पुरानी हैं, जो बीते 34 दिनों की हैं और लेट रिपोर्टिंग की वजह से नहीं जुड़ सकीं जो कल के आंकड़े में आपको दिखेंगी लेकिन कल यानी 28 मई को कुल 13 मौतें ही हुई हैं।
विज्ञापन


छूने से नहीं होता कोरोना, घर में रहकर ही कराएं इलाज
सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में बढ़ते कोरोना संक्रमितों से घबराने की बात इसलिए नहीं है क्योंकि नए मरीज जरूर आ रहे हैं, लेकिन लोग ठीक भी हो रहे हैं। दिल्ली में रिकवरी रेट 50 फीसदी है। वहीं दिल्ली समेत पूरे देश व दुनिया में लोग होम क्वारंटीन में ठीक हो रहे हैं जो राहत की बात है। यानी अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। जब कोई पॉजिटिव पाया जाता है तो उनके परिवार और आसपास के लोग भी परेशान हो जाते हैं कि अस्पताल ले जाएं, लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर थोड़ा बुखार या सर्दी जुकाम है तो आपको अस्पताल आने की जरूरत नहीं है। ये कोई छुआछूत का रोग नहीं है। छूने से कोरोना नहीं होता। संक्रमितों के थूक के ड्रॉपलेट के संपर्क में आप जब तक नहीं आएंगे, वो जब तक आपके आंख नाक, कान, मुंह तक नहीं आएगा तब तक आपको कोरोना नहीं होगा। इसलिए पैनिक में आकर अस्पताल जाने की जरूरत नहीं है।


क्या बोले सत्येंद्र जैन
मनीष सिसोदिया के बाद स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली में 2100 लोग अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली में 398 मौतें हुई हैं। आप लोगों को घबराना नहीं है। आप लोग स्वच्छता और सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed