फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Mandoli jail doctor suspended on the day of retirement,

Delhi : मंडोली जेल के चिकित्सक सेवानिवृत्ति के दिन निलंबित, 'महाठग' सुकेश चंद्रशेखर के लिए किया था यह 'गुनाह'

Sun, 23 Mar 2025 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 23 Mar 2025 05:59 AM IST
सार

डॉक्टर राठी ने बिना जेल अधिकारियों को सूचित किए सुकेश को घड़ी पहनने की अनुमति दी थी। इस फैसले के सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत मामले की जांच करने के बाद डॉक्टर को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन
Delhi: Mandoli jail doctor suspended on the day of retirement,
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मंडोली जेल में बंद ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर को घड़ी पहनने की अनुमति देना जेल अस्पताल के रेजिडेंट मेडिकल अफसर (आरएमओ) डॉ. आर राठी को महंगा पड़ गया। जेल प्रशासन ने उन्हें उनकी सेवानिवृत्ति के दिन 28 फरवरी को निलंबित कर दिया।

विज्ञापन


डॉक्टर राठी ने बिना जेल अधिकारियों को सूचित किए सुकेश को घड़ी पहनने की अनुमति दी थी। इस फैसले के सामने आने के बाद जेल प्रशासन ने तुरंत मामले की जांच करने के बाद डॉक्टर को निलंबित कर दिया। साथ ही विभागीय जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जेल सूत्रों ने बताया कि सुकेश चंद्रशेखर वर्ष 2017 से जेल में बंद है। वह दवा कंपनी रैनबैक्सी के पूर्व मालिक शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति से दो सौ करोड़ रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार हुआ था। वर्ष 2023 में उसे तिहाड़ से मंडोली जेल स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Supreme Court: 'ये कानून का दुरुपयोग', सुप्रीम कोर्ट ने सुकेश चंद्रशेखर को लगाई फटकार, खारिज की याचिका

दिसंबर 2023 में सुकेश जेल अस्पताल गया और डॉक्टर से कहा कि उसे सही समय पर दवाइयां लेने में परेशानी होती है क्योंकि उसके पास घड़ी नहीं है। इस पर डॉ. राठी ने उसे साधारण हाथ घड़ी पहनने की लिखित अनुमति दे दी। डॉक्टर की यह लिखित अनुमति सुकेश ने जनवरी में राउज एवेन्यू कोर्ट में याचिका दायर करने के लिए आधार बना ली।


अदालत ने याचिका को मंजूर करते हुए उसे घड़ी पहनने की अनुमति दे दी। जब यह बात की जानकारी जेल प्रशासन तक पहुंची तो अफरातफरी मच गई, क्योंकि जेल के नियमों के अनुसार कैदियों को घड़ी पहनने की इजाजत नहीं होती।

यह भी पढ़ें : Sukesh Chandrashekhar: ठग सुकेश की 7,640 करोड़ टैक्स चुकाने की पेशकश, वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र

जांच करने के बाद प्रशासन की ओर से डॉक्टर को निलंबित जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जेल प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई इसलिए की गई है, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही दोबारा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed