{"_id":"67843a25604e6048fa0673f4","slug":"delhi-thug-sukesh-offers-to-pay-rs-7-640-crore-tax-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukesh Chandrashekhar: ठग सुकेश की 7,640 करोड़ टैक्स चुकाने की पेशकश, वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukesh Chandrashekhar: ठग सुकेश की 7,640 करोड़ टैक्स चुकाने की पेशकश, वित्त मंत्री सीतारमण को लिखा पत्र
Mon, 13 Jan 2025 03:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 03:25 AM IST
सार
Sukesh Chandrashekhar Net Worth: वित्त मंत्री से उसने इसे भारतीय कर योजना के तहत घोषित करने की अनुमति मांगते हुए 7,640 करोड़ रुपये कर चुकाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
ठग सुकेश
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करोड़ों की ठगी के आरोप में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर वित्त वर्ष 2024-25 में विदेश में अपनी 2.7 अरब डॉलर (करीब 22,410 करोड़ रुपये) की आय की घोषणा की है। वित्त मंत्री से उसने इसे भारतीय कर योजना के तहत घोषित करने की अनुमति मांगते हुए 7,640 करोड़ रुपये कर चुकाने की इच्छा जताई है।
विज्ञापन
सुकेश ने पत्र में बताया कि उसकी कंपनियां एलएस होल्डिंग्स इंटरनेशनल (अमेरिका में पंजीकृत) व स्पीड गेमिंग कॉर्पोरेशन (ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स में पंजीकृत), ऑनलाइन आैर ऑफलाइन गेमिंग व सट्टेबाजी का कारोबार करती हैं। ये व्यवसाय 2016 से संचालित हैं।
विज्ञापन
सुकेश पर कई मामले सुकेश पर करोड़ों की धोखाधड़ी व मनी लॉन्ड्रिंग के कई मामले दर्ज हैं। इन मामलों की विभिन्न एजेंसियां जांच कर रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) उसके खिलाफ 200 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन