फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi man poses himself as up police inspector to show off his girlfriend, this is how he arrested

दिल्ली: प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए बन गया उत्तर प्रदेश पुलिस का दरोगा, ऐसे हुआ गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 04:42 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sun, 25 Jul 2021 04:42 PM IST
सार

जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव भगवान घरी, मथुरा, यूपी निवासी अजय के रूप में हुई है। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर इन दिनों होटल और गेस्ट हाउस मालिकों पुलिस ने कई निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
delhi man poses himself as up police inspector to show off his girlfriend, this is how he arrested
प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश का दरोगा बन गया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पेशे से पानी सप्लायर एक युवक अपनी प्रेमिका को प्रभावित करने के लिए उत्तर प्रदेश का दरोगा बन गया। वह खुद को उत्तर प्रदेश का दरोगा बताकर द्वारका स्थित कंचन रेसीडेंसी में कमरा बुक करवाकर रह रहा था। लेकिन होटलकर्मी को उसपर शक हुआ और उसने इसकी जानकारी द्वारका साउथ थाना पुलिस को दे दी।

विज्ञापन


पुलिस के कुछ सवालों का जवाब नहीं देने पर उसे हिरासत में ले लिया गया। लेकिन जब पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली तो नकली दरोगा की पोल खुल गई। इसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी के साथ साथ पुलिस के दो फर्जी पहचान पत्र व एक एयरगन बरामद हुआ।
विज्ञापन


जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सतीश कुमार मीणा ने बताया कि आरोपी की पहचान गांव भगवान घरी, मथुरा, यूपी निवासी अजय के रूप में हुई है। स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा को लेकर इन दिनों होटल और गेस्ट हाउस मालिकों पुलिस ने कई निर्देश दिए हैं। जिसमें होटल में ठहरने वालों के गतिविधियों पर भी नजर रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में द्वारका साउथ इलाके के टोगनपुर स्थित कंचन रेसीडेंसी के मैनेजर ने अपने होटल में रूके एक युवक की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी। जो होटल में खुद को उत्तर प्रदेश का दरोगा बताकर कमरा बुक किया था। इस सूचना पर बीट कांस्टेबल संजय ने होटल पहुंचकर युवक से पूछताछ की।

सर्विस प्रोफाइल का ही सही से नहीं दे सका जवाब

पुलिस ने उससे पोस्टिंग और सर्विस प्रोफाइल के बारे में पूछा। जिसका युवक ने सही से जवाब नहीं दे पाया। सिपाही ने उसके कमरे की तलाशी ली। कमरे से संदिग्ध व्यक्ति के दो पहचान पत्र, यूपी पुलिस का वर्दी और एक एयरगन मिला। सिपाही युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचा। जहां पुलिस के आला अधिकारियों ने युवक ने पूछताछ की।

युवक ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि वह शाहबाद मुहम्मदपुर इलाके में पानी का सप्लाई करता है। इस दौरान वह एक लड़की के संपर्क में आया और उससे प्यार करने लगा। लड़की को प्रभावित करने के लिए उसने खुद को यूपी पुलिस का दरोगा बताया। वह उससे मिलने के लिए होटल का कमरा बुक किया था। पुलिस युवक के पास से मिले पहचान पत्र और एयरगन के बारे में जानकारी हासिल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed