फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man poses aiims ward boy dupes patients of various hospital in name of job and blood

एम्स का वार्ड बॉय बनकर अस्पतालों में कर रहा था ठगी, पीड़ितों को ब्लड व नौकरी का देता था झांसा

Wed, 16 Dec 2020 10:22 AM IST
पूजा त्रिपाठी पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 16 Dec 2020 10:22 AM IST
सार

- कोरोना आदि के मरीजों के तीमारदारों से करता था ठगी
- पीड़ित को ब्लड व नौकरी लगने का झांसा देता था 
- दिल्ली के अस्पतालों में कर चुका है 150 से ज्यादा वारदात
- हौजखास पुलिस ने आरोपी को पुल प्रह्लादपुर से किया गिरफ्तार
- आरोपी के कब्जे से एम्स के वार्ड बॉय का परिचय पत्र मिला

विज्ञापन
Delhi man poses aiims ward boy dupes patients of various hospital in name of job and blood
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विस्तार

मुजफ्फरनगर, यूपी निवासी राहुल ठाकुर(22) एम्स का वार्ड बॉय बनकर ठगी करने में लगा हुआ था। वह तीमारदारों को ब्लड देने व नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करता था और पीड़ित से उनके मोबाइल, लैपटॉप व मोटी रकम हड़प लेता था।

विज्ञापन


पीड़ितों में कोविड समेत अन्य मरीजों के तीमारदार शामिल हैं। आरोपी राहुल दिल्ली के सभी अस्पतालों में ही ठगी करता था और अभी तक करीब 150 से ज्यादा ठगी की वारदात कर चुका है। एम्स में ही वह करीब 30 वारदात कर चुका है। आरोपी के कब्जे से एम्स के वार्ड बॉय का परिचय पत्र बरामद किया गया है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार अक्तूबर महीने में एक पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि एम्स के वार्ड बॉय ने उसकी नौकरी लगवाने के नाम पर उससे मोबाइल व पैसे ठगे लिए है। पीड़ित युवक की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीपी हौजखास रजनीश खोखर व थानाध्यक्ष अक्षय कुमार की देखरेख में एसआई तालिब खान, एसआई विशाल तिवारी व सिपाही अमर की टीम मामले की जांच कर रही थी। इस टीम ने मोबाइल सर्विलांस आदि की जांच के बाद आरोपी राहुल ठाकुर को सोमवार को पुलप्रह्लादपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी पीड़ित को अपना एम्स का वार्ड बॉय का फर्जी परिचय पत्र दिखाता। इसके चलते पीड़ित इस पर विश्वास कर लेते थे। ये दिल्ली के एम्स, सफदरजंग, बाड़ा हिंदूराव व आरएमएल अस्पताल में ठगी की वारदात करता था।


एम्स में ही ये 25 से 30 ठगी की वारदात कर चुका है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब ये करीब 13-14 वर्ष का था तब ये यूपी से भागकर दिल्ली आ गया था और तभी से ये ठगी की वारदात कर रहा है। दिल्ली पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी के पास एम्स के वार्ड बॉय का परिचय पत्र कहां से आया। कहीं कोई एम्स का कर्मचारी तो इससे मिला हुआ तो नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed