फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man Killed wife in night and slept woke up in the morning and found out the crime police arrested the accused

Delhi: शराब के नशे में कर दी पत्नी की हत्या और सो गया, सुबह उठा तो पता चला गुनाह, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 17 Jun 2022 09:41 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Fri, 17 Jun 2022 09:41 PM IST
सार

दक्षिणी जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पति-पत्नी ने रात में शराब पी थी। इसके बाद किसी बात पर उनमें विवाद हो गया। पति ने तकिए से पत्नी का मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी और सो गया। सुबह नशा उतरने के बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। 

विज्ञापन
Delhi man Killed wife in night and slept woke up in the morning and found out the crime police arrested the accused
पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार - फोटो : Social Media

विस्तार

फतेहपुरबेरी थाना इलाके में पति ने गुरुवार रात को पत्नी की हत्या कर दी थी। इसके बाद वह रात को पत्नी के साथ सो गया। सुबह जब उसका नशा टूटा तो पता लगा कि पत्नी की मौत हो गई है। फतेहपुरीबेरी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्जकर आरोपी पति को गरिफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


दक्षिणी जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार विनोद कुमार दुबे (47) पत्नी सोनाली (39) के साथ सुल्तानपुर गांव में रहता था। दोनों की वर्ष 2008 में शादी हुई थी। मगर दोनों के कोई बच्चा नहीं है। इस समय विनोद कुमार बेरोजगार था। रात को पति-पत्नी दोनों ने शराब पी थी।
विज्ञापन


पत्नी ने खाना बनाया और विनोद को खाना खाने को कहा। विनोद सोनाली से खाना परोस कर देने की बात कह रहा था। सोनाली ने खाना परोस कर नहीं दिया तो इस बात पर दोनों को झगड़ा हो गया। इस झगड़े में विनोद ने ताकिए से सोनाली का गला दबा दिया। इसके बाद वह पत्नी के साथ सो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह विनोद उठा तो सोनाली उठ नहीं रही थी। उसने सोनाली को हिलाकर देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने ये बात अपने दोस्त को बताई। दोस्त ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसीपी महरौली विनोद नारंग की देखरेख में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विनोद कुमार को गिरफ्तार कर लिया। सोनाली का शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में रखवा दिया है। पुलिस ने सोनाली के परिजनों को सूचना दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed