फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi man killed lady for befriending other man in uttam nagar

Broken Friendship: जेल से छूटा तो पता चला वो पराई हो गई, इसके बाद हुए खूनीखेल से सब सन्न रह गए

Tue, 17 May 2022 02:39 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 17 May 2022 02:39 PM IST
सार

रविवार को विकास युवती के घर पर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने युवती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। युवती वहां से भागने लगी तो आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। युवती का सिर दीवार से टकराया और वह अचेत होकर गिर गई।

विज्ञापन
Delhi man killed lady for befriending other man in uttam nagar
crime - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली के उत्तम नगर थाना क्षेत्र में दूसरे युवक से दोस्ती करने से गुस्साए एक युवक ने युवती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया और उसे धक्का देकर फरार हो गया। धक्का देने से युवती का सिर दीवार से टकरा गया। युवती की मां उसे अचेत अवस्था में पास के अस्पताल में ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी ने बताया कि शीला नाम की युवती अपने परिवार के साथ उत्तम नगर में रहती थी। रविवार दोपहर पुलिस को अस्पताल से युवती को भर्ती किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसकी मां के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


युवती की मां ने बताया कि इलाके के रहने वाले विकास ने उस पर हमला किया था। पुलिस ने विकास की तलाश शुरू की। सोमवार को पुलिस ने विकास को इलाके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि युवती की विकास से दोस्ती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। वाहन चोरी के एक मामले में वह 12 मई को जेल से बाहर आया था। उसने युवती को फोन किया। लेकिन युवती ने उससे बात नहीं की। इस बीच युवक को पता चला कि युवती की किसी इंदर नाम के युवक से दोस्ती हो गई है।


रविवार को विकास युवती के घर पर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान उसने युवती पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। युवती वहां से भागने लगी तो आरोपी ने उसे धक्का दे दिया। युवती का सिर दीवार से टकराया और वह अचेत होकर गिर गई। उसके बाद आरोपी फरार हो गया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed