{"_id":"5fad19240b12130223079e48","slug":"delhi-man-accuses-his-muslim-wife-from-up-of-love-jihad-torture-assault-fraud-police-probing-matter","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के सामने पहली बार आया जबरन धर्म परिवर्तन का ऐसा मामला, पति ने पत्नी पर लगाए सनसनीखेज आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस के सामने पहली बार आया जबरन धर्म परिवर्तन का ऐसा मामला, पति ने पत्नी पर लगाए सनसनीखेज आरोप
Thu, 12 Nov 2020 05:26 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Thu, 12 Nov 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के प्रेमनगर थाना इलाके से जबरन धर्म परिवर्तन का एक ऐसा मामला सामने आया है जिससे पुलिस भी हैरान है। यह पहला ऐसा मामला है जिसमें एक युवक ने अपनी पत्नी पर जबरन धर्म परिवर्तन कराने के साथ ही कई ऐसे सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जो इस मुद्दे को बेहद गंभीर बनाते हैं।
विज्ञापन
प्रेमनगर के रहने वाले युवक ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में अपनी मुस्लिम पत्नी, अपने सास-ससुर और पत्नी के चचेरे भाई पर कई आरोप लगाए हैं। इनमें झूठा नाम और धर्म बताकर धोखाधड़ी की नीयत से प्यार के जाल में फंसाकर शादी करने, युवक और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने, झूठे केस में फंसाने, रुपया ऐंठने, युवक को जबरन हिंदू से मुस्लिम बनाने के लिए निजी अंग भंग करने, जबरन गाय का मांस खिलाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
युवक ने शिकायत में बताया कि उसका फेसबुक के जरिए एक लड़की से परिचय हुआ था। लड़की का नाम सोनिया था और उसने युवक को बताया कि उसके माता-पिता उसे मारते पीटते हैं और उसके साथ अमानवीय व्यवहार करते हैं। धीरे-धीरे दोनों की फोन पर बातें होने लगीं।
विज्ञापन
सोनिया की दुखभरी कहानी सुनकर युवक ने उससे 2018 नवंबर में शादी करने का फैसला लिया। छह दिन बाद उसे पता चला कि सोनिया मुस्लिम धर्म की है और खुद को हिंदू बताकर उसे युवक को धोखा दिया। जब युवक ने उसका विरोध किया तो उसने कहा कि वह हिंदू बन जाएगी और जैसे रखेगा वैसे रहेगी। उसके आश्वासन पर तय तारीख को दोनों ने शादी कर ली।
शादी के एक महीने बाद से ही शुरू कर दिया घिनौना खेल
दोनों एक महीने तक ठीक रहे लेकिन एक महीने बाद चीजें बिगड़ने लगीं। सोनिया अपने पिता को बुलाकर उनके घर चली गई। पांच-छह दिन बाद सोनिया का फोन आया कि वह पिता के साथ गांव गोंडा चली गई है और युवक उसे आकर ले जाए। युवक अपनी मां के साथ गांव पहुंचने वाला था कि उसने सोनिया ने उसे कहीं जंगल में रुकवा दिया।
फिर वहां एक पुलिस वाला आया और 80 हजार रुपये मांगने लगा अन्यथा धर्म परिवर्तन कराने की धमकी के साथ ही जान से मारने की भी धमकी दी। पुलिस वाले के जाने के बाद दोनों मां-बेटे को एक होटल के कमरे में बंद कर दिया गया और कुछ लोगों को उनके कमरे के बाहर पहरे पर बैठाने का आरोप है। यह भी धमकी दी गई कि अगर युवक ने कहीं फोन किया तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
कुछ दिन बाद वो लोग मां-बेटे को कोर्ट ले गए और एक कागज पर हस्ताक्षर कराया। युवक के शिकायत के अनुसार डर के चलते उसने कागज पर साइन कर दिया तो बताया गया कि उसने धर्म बदल लिया है। फिर वह लोग युवक को सोनिया के एक रिश्तेदार के घर ले गए और मौलवी बुलाकर निकाह कराया। युवक का आरोप है कि इसके बाद एक अस्पताल में ले जाकर उसका निजी अंग भंग करा दिया और किसी को बताने पर युवक की मां को जान से मारने की धमकी दी।
युवक का आरोप है कि उसके और उसके परिवार को आगे कई तरह से प्रताड़ना देकर और डराकर अनैतिक काम कराया गया।