फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi lower courts will remain closed today

निचली अदालतों में आज से फिर ठप होगा काम, बेनतीजा रही एलजी संग वकीलों की बैठक

Mon, 11 Nov 2019 01:55 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 11 Nov 2019 01:55 AM IST
विज्ञापन
Delhi lower courts will remain closed today
तीस हजारी कोर्ट के बाहर वकील - फोटो : अमर उजाला

तीस हजारी कोर्ट में 2 नवंबर को वकीलों और पुलिसवालों के बीच बवाल ने फिर तूल पकड़ लिया है। रविवार को दिल्ली बार के प्रतिनिधिमंडल ने उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल से मुलाकात की। इस दौरान दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। इस बैठक में समस्या का कोई हल निकला। इसके बाद जिला अदालतों की कॉर्डिनेशन कमेटी ने सभी निचली अदालतों में हड़ताल की घोषणा कर दी।

विज्ञापन


कमेटी महासचिव धीर सिंह कसाना ने बताया कि शाम करीब 5:30 बजे बार काउंसिल ऑफ इंडिया, दिल्ली बार काउंसिल और कॉर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल से मुलाकात की। बैठक में डीसीपी मोनिका भारद्वाज समेत 7 वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। करीब 70 मिनट चली बैठक में वकील पर गोली चलाने के आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर कोई उचित समाधान नहीं निकला। इसके बाद कॉर्डिनेशन कमेटी ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के बीते शुक्रवार को हड़ताल स्थगित करने संबंधी निर्देश को किनारे कर दिया। 
विज्ञापन


धीर सिंह कसाना ने कहा कि पुलिस अधिकारी आरोपी कर्मियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं तो वकील भी न्याय के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। कमेटी ने सभी निचली अदालतों की बार एसोसिएशन को तत्काल प्रभाव से हड़ताल जारी रखने के निर्देश दिएं। अब सोमवार से रोहिणी, कड़कड़डूमा, द्वारका, पटियाला हाउस, साकेत और तीस हजारी अदालतों में वकील हड़ताल पर रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पूर्व, तीस हजारी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एनसी गुप्ता ने रविवार को कहा कि वकील पर गोली चलाने के आरोपी पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी को लेकर दिल्ली पुलिस का कोई उचित जवाब नहीं मिला है। इससे वकील परेशान हैं। इसलिए उनके पास हड़ताल के अलावा कोई रास्ता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि गत 2 नवंबर को अदालत परिसर में कैदी लॉकअप के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई थी। इसी दौरान एक वकील को गोली लगने के बाद वकीलों और पुलिसकर्मियों के बीच बड़ा बवाल पैदा हो गया था। 


इस घटना में गोली चलाने वाले पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर वकीलों ने 4 नवंबर से हड़ताल शुरू की थी, जो शुक्रवार तक चली। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार करने के लिए 10 दिन का अल्टीमेटम देकर हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed