फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi lizard found in food of famous restaurant in connaught place case registered

दिल्ली : कनॉट प्लेस के मशूहर रेस्टोरेंट में खाने में मिली छिपकली, मामला दर्ज

Mon, 03 Aug 2020 10:18 AM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mohit Mudgal Updated Mon, 03 Aug 2020 10:18 AM IST
विज्ञापन
delhi lizard found in food of famous restaurant in connaught place case registered
कनॉट प्लेस के एक रेस्टोरेंट के खाने में मिली छिपकली - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस के शरवन भवन में स्थित साउथ इंडियन खाने के लिए प्रसिद्ध मशहूर रेस्टोरेंट की गंभीर लापरवाही का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर अपने दोस्तों के साथ खाना खाने गए युवक के खाने में मरी हुई छिपकली निकली। युवक की शिकायत पर कनॉट प्लेस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


हालांकि इस मामले में सोमवार शाम तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त रूप से वायरल हो रहा है। एनडीएमसी भी रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन


नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार फतेहपुरी, चांदनी चौक पुरानी दिल्ली में रहने वाला पंकज कुमार अग्रवाल शनिवार को शरवण भवन में स्थित मशहूर साउथ इंडियन रेस्टोरेंट में अपने दोस्तों के साथ शनिवार को खाना खाने गया था। दोस्त अंकित वर्मा व शैंकी जैन साथ में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार इन लोगों ने डोसा ऑर्डर किया। ये लोग खाना खाने लगे तभी सांभर की कटोरी में सब्जियों के साथ मरी पड़ी एक छिपकली नजर आई। वे कुछ खाना खा चुके थे। ये देखते ही पंकज व उनके दोस्तों के होश उड़ गए।

तीनों दोस्त खाने की टेबल से खड़े हो गए। सांभर में छिपकली मिलने से रेस्टोरेंट में हड़कंप मच गया। पंकज ने इसकी अपने मोबाइल से तुरंत वीडियो बना ली। शोर मचाने पर रेस्टोरेंट का मैनेजर व अन्य स्टाफ उनके पास पहुंचा। 

मैनेजर ने पंकज व उसके दोस्तां से कहा कि आगे से ऐसा नहीं होगा। पंकज व उसके दोस्तों का कहना है कि मैनेजर ने माफी तक नहीं मांगी। पंकज ने इसकी शिकायत 100 नंबर पर पुलिस को की। कनॉट प्लेस थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट के खिलाफ दूसरे की जान खतरे में डालने का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस मामले में जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती है।

छिपकली मिलने के बावजूद 250 रुपये का बिल थमाया- 
खाने में छिपकली मिलने के बावजूद रेस्टोरेंट मैनेजर ने माफी मांगने की बजाय पंकज व उसके दोस्तों को 250 रुपये का बिल थमा दिया। इसके बाद पंकज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पंकज का कहना है कि एक तो उन्हें मारने का प्रयास किया इसके बावजूद उन्हें बिल थमा दिया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज मांगी-
कनॉट प्लेस थाना पुलिस सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और सांभर को जब्त कर लिया। पुलिस ने सांभर को जांच के लिए भेज दिया है। पुलिस ने रेस्टोरेंट मैनेजर से सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, रेस्टोरेंट का लाइसेंस और शनिवार को बने खाने की डिटेल मांगी है। ये जानकारी भी मांगी है कि सांभर बनाने के लिए सामान कहां से लाया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed