फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi lawyers file complaint against kapil mishra for riots provoke 4 case registered in violence

जाफराबाद थाने में भाजपा नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ दंगा भड़काने की शिकायत

Mon, 24 Feb 2020 11:34 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 24 Feb 2020 11:34 AM IST
विज्ञापन
Delhi lawyers file complaint against kapil mishra for riots provoke 4 case registered in violence
कपिल मिश्रा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के माैजपुर इलाके में रविवार काे दाे गुटाें में पथराव मामले में बीजेपी नेता कपिल मिश्रा के खिलाफ वकीलाें ने जाफराबाद थाने में एक शिकायत दी है। शिकायत में आराेप लगाया गया है कि सुनिश्चित ढंग से दंगा भड़काने, शांति व्यवस्था भंग करने, सांप्रदायिक भाषण देकर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की काेशिश की गई है।

विज्ञापन

रविवार की हिंसा में दर्ज हुए कुल चार केस

वहीं पूर्वी रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर आलोक कुमार ने बताया है कि रविवार को हुई हिंसा के मामले में 4 केस रजिस्टर हुए हैं। जिसमें से एक-एक जाफराबाद और वेलकम इलाके में दर्ज हुआ है वहीं दो केस दयालपुर मामले में दर्ज हुए हैं। पुलिस हिंसा में जुड़े लोगों की पहचान कर रही है।

विज्ञापन

 

कपिल के खिलाफ दी गई शिकायत में हैं ये बातें

शिकायत में कहा गया है कि कपिल मिश्रा ने लाेगाें काे सुनिश्चित तरीके से भड़काने के लिए बकायदा पहले ट्वीट किया, जिसके बाद माैजपुर चाैक पर भीड़ इक्कठा हुई और देखते ही देखते हालात बेकाबू हाे गए। शिकायत वकील रुखसार अहमद, माेहम्मद दानिश, नदीम उजमा, अकरम, माेहम्मद जाकिर व वसीम खान की ओर से दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
शिकायत में कहा गया है कि कपिल मिश्रा के ट्वीट के बाद ही वहां लाेग जमा हुए और इलाके में तनाव पैदा हुआ। उसके बाद कपिल मिश्रा ने लाेगाें काे  सीएए का विराेध करने वालों के खिलाफ भड़काया, जिससे लाेगाें ने पथराव शुरू कर दिया।

शिकायतकर्ताओं ने कपिल मिश्रा के खिलाफ दंगा भड़काने और शांति भंग करने का मामला दर्ज कर जांच करने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed